{"_id":"6adb68507c4d4a870b0b2389","slug":"the-splendor-of-kojagari-lakshmi-puja-will-be-on-display-on-sharad-purnima-grnoida-news-c-1-noi1095-4863681-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शरद पूर्णिमा पर सजेगी कोजागरी लक्ष्मी पूजा की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शरद पूर्णिमा पर सजेगी कोजागरी लक्ष्मी पूजा की छटा
विज्ञापन
- विभिन्न स्थानों पर होंगे आयोजन, मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शरद पूर्णिमा पर रात में मां लक्ष्मी की आराधना, अल्पना से सजे पूजा स्थल और खीर के भोग के साथ बंगाली समाज कोजागरी लक्ष्मी पूजा मनाएगा। रविवार को होने वाली इस पूजा में मां लक्ष्मी से घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। सेक्टर-26 की नोएडा कालीबाड़ी, सेक्टर-34 की नोएडा बंगीय समिति, सेक्टर-55 की नवोदय पूजा समिति, सेक्टर-61 की बलाका समिति, सेक्टर-62 की सर्बोजनिन पूजा समिति, सेक्टर-25 की जलवायु विहार संस्कृति कल्याण समिति और सेक्टर-120 की पुर्बाह्नो बंगाली सांस्कृतिक समिति समेत शहर की सभी बंगाली समितियां मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करेंगी।
‘को जागर्ति’ से जुड़ा है नाम
बंगाली समाज के लोगों ने बताया कि कोजागरी शब्द संस्कृत के ‘को जागर्ति’ से बना है जिसका अर्थ है ‘कौन जाग रहा है’। बंगाली समाज में शरद पूर्णिमा की रात कोजागरी लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। जागकर उनकी आराधना करने वाले भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। घरों और पूजा स्थलों की सफाई के बाद अल्पना बनाई जाती है। यहां मां लक्ष्मी की स्थापना कर कलश पूजन किया जाता है। इसके बाद फूल, मिठाई, नारियल और खीर का भोग लगाया जाता है। लक्ष्मी स्तुति, व्रत कथा और आरती के साथ पूजा की जाती है। कई बंगाली परिवारों में रातभर जागने और चांदनी में खीर रखकर प्रसाद बांटने की परंपरा भी है।
सेक्टर-55 के अभिषेक ने बताया कि पूर्णिमा के दिन मुख्य पूजा रात 11:40 बजे से 12:31 बजे तक निशीथ काल में होगी। इसमें 200 से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। सेक्टर-62 के बी ब्लॉक स्थित खेल शक्ति पार्क में सर्बोजनिन पूजा समिति की ओर से रात आठ बजे पूजा का आयोजन निर्धारित है। समिति की ओर से दोपहर 12:30 बजे जरूरतमंद लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी।