फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The spirited shouts of Kho-Kho will echo at Sanford World School starting today.

Noida News: आज से सैनफोर्ड वर्ल्ड स्कूल में गूंजेगी खो-खो की हुंकार

Wed, 02 Sep 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
The spirited shouts of Kho-Kho will echo at Sanford World School starting today.
- सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 क्लस्टर चैंपियनशिप में अंडर-14, 17 और 19 वर्ग की टीमें दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होने वाली नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर खो-खो बालक चैंपियनशिप का आगाज बृहस्पतिवार से होगा। प्रतियोगिता सेक्टर ओमेगा-1 स्थित सैनफोर्ड वर्ल्ड स्कूल में आयोजित की जाएगी। इसमें सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों की टीमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में हिस्सा लेंगी। इसमें शामिल होने के लिए बुधवार को कोच व ऑफिशियलों ने स्कूल पहुंच कर अपनी-अपनी टीमों का पंजीकरण कराया।




पांच दिवसीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली टीमों के कोच और ऑफिशियलों ने प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारियां हासिल की। टीमों के खिलाड़ियों और अधिकारियों में मुकाबले को लेकर उत्साह है। कोच जुगनवीर ने बताया कि बृहस्पतिवार से तीनों आयु वर्गों में नॉकआउट चरण के मुकाबले शुरू होंगे। प्रत्येक टीम का लक्ष्य शुरुआती मुकाबले में जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाना होगा। नॉकआउट प्रारूप होने के कारण खिलाड़ियों पर शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन का दबाव रहेगा। विद्यालय के निदेशक क्षितिज खंडेलवाल और प्रधानाचार्य इंदु कोहली ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों, कोच और ऑफिशियल के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली स्तर पर खो-खो की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देना है। चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें और खिलाड़ी आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed