फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The spirit of Vrindavan came alive during Krishnotsav; devotees thronged the Maha-abhishek.

Noida News: कृष्णोत्सव में दिखा वृंदावन का रंग, महाअभिषेक में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 31 Aug 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
The spirit of Vrindavan came alive during Krishnotsav; devotees thronged the Maha-abhishek.
नोएडा। सेक्टर 74 में कृष्णाउत्सव का आयोजन
------- फोटो
विज्ञापन

कृष्णोत्सव में दिखा वृंदावन का रंग, महाअभिषेक में उमड़े श्रद्धालु
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-74 स्थित वेडिंग क्राउन बैंक्वेट हॉल में वृंदावन चंद्रोदय मंदिर की ओर से सोमवार को कृष्णोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद बच्चों और कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व सनातन संस्कृति पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं की प्रस्तुति दी। आयोजन का मुख्य आकर्षण श्री राधा वृंदावन चंद्र का महाअभिषेक रहा। इसके लिए मूर्तियों को विशेष रूप से वृंदावन धाम से लाया गया था। हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन के बीच महाअभिषेक हुआ। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस आरएन मिश्रा, आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय, उद्योगपति मनमोहन शर्मा, उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी और मूनलाइट इंफ्रा के सीईओ मोनू चौहान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नोएडा। सेक्टर 74 में कृष्णाउत्सव का आयोजन

नोएडा। सेक्टर 74 में कृष्णाउत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed