फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The son conspired to rob, caught two including a minor

Noida News: बेटे ने ही रची लूट की साजिश, नाबालिग सहित दो पकड़े

Sat, 13 May 2023 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
The son conspired to rob, caught two including a minor
पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल की बुआ की बेटी को बंधक बनाकर लूट का मामला
विज्ञापन

लूटे गए लाखाें के जेवर और कैश बेटा साथी संग फरार, सभी आरोपी नशे के आदी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल की बुआ की बेटी को विवेक विहार इलाके में बंधक बनाकर लूटने की गुत्थी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सुलझा लिया है। लूट की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि महिला के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी।पुलिस ने इस संबंध में नाबालिग समेत दो लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मंगल (19) के रूप में हुई है। महिला का बेटा सचिन और उसका दोस्त टिंकू लूटे गए माल के साथ फरार हैं। पुलिस की कई टीमें दोनों की तलाश कर रही हैं।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि नौ मई की रात बदमाशों ने ज्वाला नगर निवासी मीनू (51) के घर पर धावा बोलकर लूटपाट की थी। वारदात के समय मीनू घर पर खाना बना रही थी। बेटा भी दोस्तों के साथ बाहर गया हुआ था। इस बीच तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने महिला का गला दबा दिया और एक ने हाथ पकड़े रखे। इसके बाद घर से 120 ग्राम सोने के जेवर और 84 हजार रुपये लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए। मीनू की शिकायत पर विवेक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मीनू पूर्व महापौर श्याम सुंदर अगवाल की बुआ की बेटी है। लोकल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच ने भी मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के अलावा डंप डाटा को देखा गया। इस दौरान इंस्पेक्टर लिछमन व अन्यों की टीम को सीसीटीवी से सुराग मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने नाबालिग व मंगल को दबोच लिया। तीसरा आरोपी टिंकू फरार मिला। पूछताछ में आरोपी मंगल ने बताया कि महिला का बेटा सचिन ही साजिशकर्ता है। सभी लड़के नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए सचिन ने घर में ही लूट साजिश रची थी। सचिन को छोड़कर बाकी तीनों लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed