{"_id":"61aa2cbdcbd7110053704c1c","slug":"the-soldier-reached-the-girl-s-house-molested-arrested-noida-news-noi6192495196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: इंस्टाग्राम पर हुई छात्रा से दोस्ती, संपर्क तोड़ा तो महाराष्ट्र से छुट्टी लेकर नोएडा पहुंचा फौजी, की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: इंस्टाग्राम पर हुई छात्रा से दोस्ती, संपर्क तोड़ा तो महाराष्ट्र से छुट्टी लेकर नोएडा पहुंचा फौजी, की छेड़छाड़
Sat, 04 Dec 2021 03:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 03:50 PM IST
सार
आरोप है कि सुनील छात्रा व उसके परिजनों को परेशान करने लगा। उसने छात्रा से छेड़छाड़ की और घर पर पत्थर भी फेंके। परेशान होकर छात्रा व परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
बीटा-दो कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में तैनात पलवल निवासी एक फौजी को ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस ने शुक्रवार को बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़, धमकी व घर पर पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की दोस्ती छात्रा से इंस्टाग्राम से हुई थी। कुछ माह बाद छात्रा के संपर्क तोड़ने पर आरोपी भड़क गया और महाराष्ट्र से छुट्टी लेकर ग्रेनो पहुंच गया।
विज्ञापन
बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि पलवल के चांदहट थाना क्षेत्र के टीकरी गुर्जर गांव निवासी सुनील बैसला की तैनाती महाराष्ट्र में है। लगभग एक साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर छात्रा से हुई थी। कुछ माह पहले छात्रा ने सुनील से बात करना छोड़ दिया था। इस पर सुनील किसी और युवक से संबंध रखने का आरोप लगाने लगा।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले सुनील अवकाश लेकर पहले अपने घर गया और 29 नवंबर को छात्रा के घर पहुंच गया। आरोप है कि सुनील छात्रा व उसके परिजनों को परेशान करने लगा। उसने छात्रा से छेड़छाड़ की और घर पर पत्थर भी फेंके। परेशान होकर छात्रा व परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। सुनील को अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आर्मी अफसरों को भी घटना के संबंध में रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
चार वर्ष तक दुष्कर्म में पीएसी जवान गिरफ्तार
युवती से चार वर्ष तक दुष्कर्म करने के आरोपी पीएसी के जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जेवर निवासी युवती का आरोप है कि मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के पब्बीपुर गांव निवासी स्वराज मलिक पीएसी में तैनात है। स्वराज ने 12 मई 2017 को पहली बार युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद चार वर्ष तक वह दुष्कर्म करता रहा। आरोपी से तंग आकर युवती ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ 25 मई को मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को उसे टप्पल रोड स्थिति वैना पुलिया से गिरफ्तार कर लिया गया।