फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The society will be equipped with 100 percent security cover.

Noida News: 100 प्रतिशत सुरक्षा कवच से लैस होगी सोसाइटी

Mon, 08 Dec 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
The society will be equipped with 100 percent security cover.
फोटो है
विज्ञापन

-सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी में बनी नई एओए ने शुरू की तैयारी
-सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग के लिए नया कंट्रोल रूम भी बनेगा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी को 100 प्रतिशत सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। इसके लिए सोसाइटी में बनी नई अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) ने तैयारी शुरू कर दी है। सोसाइटी में अबतक 40 प्रतिशत सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अब सोसाइटी परिसर का हर एरिया सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा।

सोसाइटी के एओए उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया, सोसाइटी के बेसमेंट और पार्कों में कैमरे लगाए जाएंगे। हालांकि टावरों की लिफ्ट समेत बेसमेंट की लिफ्ट लॉबी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन अब पूरा बेसमेंट कैप्चर किया जाएगा। इसके अलावा सोसाइटी परिसर के पार्क और अलग-अलग टावरों में बनी लिफ्ट लॉबी में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे सोसाइटी परिसर में आने जाने वालों की पूरी जानकारी हो सकेगी। सोसाइटी के 40 प्रतिशत कैमरों की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से होती है लेकिन कैमरे बढ़ जाएंगे तो इसके लिए एक कंट्रोल रूम और बनाया जाएगा। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा सकेगी।
विज्ञापन

एंट्री और एग्जिट प्वाइंट का हो रहा सौंदर्यीकरण
सुरेश कुमार ने बताया कि सोसाइटी के गेट में एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सोसाइटी के आउट साइड दीवार की पेंटिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed