{"_id":"68a4a7c3763fc8e6ce0303f0","slug":"the-slogan-of-no-dog-no-vote-echoed-in-greno-west-noida-news-c-23-1-lko1064-72154-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो वेस्ट में गूंजा नो डाॅग नो वोट का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो वेस्ट में गूंजा नो डाॅग नो वोट का नारा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट मंगलवार को नो डाॅग नो वोट के नारों से गूंज उठा। कई सोसाइटियों के निवासियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब 50 की संख्या में लोगों ने गौड़ सिटी माॅल के सामने पैदल मार्च निकाल कर विरोध जताया। उन्होंने पोस्टर अपने हाथों में लेकर कहा कि उनके बच्चों को उनसे दूर किया जा रहा है। प्रकृति के बच्चों को मारने नहीं दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ सोसायटी में रहने वाले वो लोग जिनपर कुत्ते हमला कर चुके है वह पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रदर्शन करने वाले कुत्ता प्रेमियों ने कहा कि इसकी क्या गारंटी है कि शेल्टर होम में डाॅग को दो वक्त की रोटी मिलेगी या नहीं। उनका कहना है कि सिर्फ स्ट्रीट डाॅग ही क्यों, पूरे देश से कुत्तों को ही हटा दिया जाए यदि इतनी ही दिक्कत है तो। शेल्टर होम में कुत्तों को भेजना कोई उपाय नहीं है। जरूरी है कि कुत्तों का वैक्सीनेशन कराया जाए। जिससे कि यदि वह किसी को काट भी ले तो कोई जानमाल का नुकसान न हो। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गुस्से में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एतराज जताया है। उन्होॆंने कहा कि बेजुबान जानवर के लिए बोलने वाला कोई नहीं है इस वजह से उन पर अत्याचार किया जा रहा है। यदि उनको शेल्डर होम्स में रखा जाएगा तो हर सप्ताह लोगों के साथ उनकी रिपोर्ट साझा की जाए। इसके साथ ही उन्हें सीसीटीवी की रिकार्डिंग भी दिखाई जाएं। कुत्तों पर अत्याचार नहीं होने देंगे।