फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The side wall fell while digging the foundation, two laborers including a minor were killed

नींव खोदते समय बगल की दीवार गिरी, नाबालिग समेत दो मजदूरों की मौत

Sat, 17 Oct 2020 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
The side wall fell while digging the foundation, two laborers including a minor were killed
दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : Grnoida
नींव खोदते समय बगल की दीवार गिरी, नाबालिग समेत दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन

दादरी। रेलवे रोड स्थित प्रताप विहार कॉलोनी में जेसीबी से नींव की खुदाई के दौरान बगल के घर की दीवार गिरने से एक नाबालिग समेत दो मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर मिली तो मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार ग्रेटर नोएडा के बिरौंडी गांव के रहने वाले शिव कुमार, पूर्व प्रधान की रेलवे रोड स्थित प्रताप विहार कॉलोनी में जमीन है। वह अपनी जमीन की चारदीवारी करा रहे हैं। साइट पर करीब एक सप्ताह से मजदूर काम कर रहे है। शुक्रवार को जेसीबी से नींव खोदी जा रही थी। प्रेम (38) पुत्र छीतरमल निवासी उड़िया गढ़ी थाना नौहझील, मथुरा और शिवम (17) पुत्र रणबीर सिंह निवासी गढ़ी आजमपुर दनकौर, गौतमबुद्ध नगर वहीं काम कर रहे थे। नींव खुदाई के दौरान पड़ोसी की दीवार गिर गई। प्रेम और शिवम दीवार के नीचे दब गए। घायलों को जेसीबी की मदद से बाहर निकालकर उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों से दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नींव करीब 6 फीट गहरी खोदी जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर दी जाती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed