फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The shortage and malfunction of street lights on the roads should be removed

Noida News: सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों की कमी व खराबी को दूर किया जाए

Thu, 28 Aug 2025 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
The shortage and malfunction of street lights on the roads should be removed
एनपीसीएल अधिकारियों से मिले सेक्टर डेल्टा दो के निवासी, समस्याओं के समाधान की मांग की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा दो के निवासी बृहस्पतिवार को एनपीसीएल अधिकारियों से मिले। उन्होंने अधिकारियों को स्ट्रीट लाइटों की कमी और खराबी से अवगत कराया। सेक्टर अध्यक्ष बॉबी भाटी व महासचिव आलोक नागर ने सेक्टर में लग रहे लंबे पावर कट को रोकने हेतु स्थायी समाधान करने की मांग की। साथ ही जले व खराब हो चुके पैनलों को शीघ्र बदले जाने के लिए कहा।
निवासियों ने अधिकारियों से कहा कि उनसे लिया जा रहा अतिरिक्त सुरक्षा शुल्क की वसूली पर रोक लगाई जाए। विद्युत केबलों में फॉल्ट आने पर मरम्मत के दौरान खोदाई कार्य अधूरा छोड़ दिया जाता है। सभी खुदाई कार्यों को मानक अनुसार पूरी फिनिशिंग के साथ दुरुस्त किया जाए। सेक्टर की आंतरिक सड़कों पर स्ट्रीट लाइट्स की कमी व खराबी को तत्काल दूर किया जाए। ट्रांसफार्मरों के पास उचित सुरक्षा घेराबंदी (फेंसिंग) की जाए ताकि दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। पुराने व जर्जर तारों को बदला जाए जिससे बार-बार शॉर्ट सर्किट और फॉल्ट की समस्या न हो।
विज्ञापन

निवासियों ने यह भी बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी समाधान में विलंब होता है। इसके लिए त्वरित शिकायत निस्तारण प्रणाली लागू करने की मांग की गई। सेक्टर के भीतर स्थित खाली प्लॉटों में मजदूर परिवार बिना वैध अनुमति व हार्डर (मीटर कनेक्शन) के रह रहे हैं और चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि अवैध विद्युत उपयोग को रोका जा सके। एनपीसीएल को उपभोक्ताओं की प्राथमिकता देते हुए सेक्टर की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। इस मौके पर उपाध्यक्ष रिंकू भाटी, एडवोकेट अनिल भाटी,अमरिंदर सिंह, प्रमोद शर्मा, रामवीर चौधरी अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed