फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Shiva temple resonated with the chants of Bam-Bam Bhole

Noida News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 28 Jul 2025 10:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
The Shiva temple resonated with the chants of Bam-Bam Bhole
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी/रबूपुरा/नोएडा। सावन के तीसरे सोमवार को रबूपुरा, जेवर, दनकौर और बिलासपुर के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह 4 बजे मंदिरों के कपाट खुलते ही भक्तों का आना शुरू हो गया था।

भाईपुर गांव के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर नानकेश्वर महादेव पुरम मंदिर में जलाभिषेक के साथ भगवान का श्रृंगार और आरती की गई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि सुबह 4 बजे से ही मंदिर में जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। जेवर के मंगरौली रोड स्थित गोरखनाथ बाबा जाहरवीर मंदिर सहित कस्बे के सभी शिवालय सोमवार को हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। वहीं नोएडा में भी भक्तों ने मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन किया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में रुद्राभिषेक और हवन में भाग लिया। सेक्टर-19 के सनातन धर्म मंदिर में सुबह श्रृंगार और महाआरती की गई। मंदिर के पुजारी हरेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि सुबह बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर, सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर, सेक्टर-44 के शिव शक्ति सहित अन्य स्थानीय मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। सेक्टर-82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रह्मचारी कुटी में महंत ओम भारती महाराज के सानिध्य में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया। सेक्टर-100 स्थित वोडा महादेव मंदिर में हरिद्वार, प्रयागराज और मथुरा के पंडितों ने रुद्राभिषेक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed