फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The service road from Char Murti Chowk to Tigri will be two lanes wide.

Noida News: चार मूर्ति चौक से तिगरी तक दो लेन चौड़ी होगी सर्विस रोड

Sat, 25 Oct 2025 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
The service road from Char Murti Chowk to Tigri will be two lanes wide.
अंडरपास का काम शुरू होने से पहले 4.65 करोड़ रुपये से होगा निर्माण
विज्ञापन

-----------
09 माह तक बंद रह सकती है मुख्य सड़क
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण चार मूर्ति चौक से तिगरी के बीच सर्विस रोड को दो लेन तक चौड़ा करेगा। यहां अंडरपास के लिए ताज एक्सप्रेसवे पर खोदाई का काम शुरू होने से नौ महीने से अधिक समय तक मुख्य सड़क बंद रह सकती है। ऐसे में यहां सर्विस लेन को सुधारना जरूरी है।
ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में डायवर्जन का ट्रायल चार मूर्ति चौक से तिगरी के बीच किया गया था। इस दौरान मुख्य सड़क की जगह सर्विस रोड से ट्रैफिक को निकाला गया। सर्विस रोड के संकरा होने से यहां वाहन फंस रहे हैं। इससे पूरे दिन जाम के हालात बने रहते हैं। इस समस्या से निजात के लिए सर्विस रोड को चौड़ा करने और सुधारने का काम होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। निर्माण कार्य पर 4.65 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

एसीईओ सुमित यादव का कहना है कि चार मूर्ति चौक पर ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए अंडरपास का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसके पीछे उद्देश्य यही है कि ट्रैफिक न्यूनतम प्रभावित हो। चार मूर्ति चौक से तिगरी तक सर्विस रोड भी इसलिए चौड़ी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article