{"_id":"6aa3b77cbeec84f7130ab327","slug":"the-secretary-inspected-the-district-library-noida-news-c-1-1-noi1125-4711690-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला पुस्तकालय का पूर्व अपर सचिव ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला पुस्तकालय का पूर्व अपर सचिव ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
जिला पुस्तकालय का पूर्व अपर सचिव ने किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राजकीय जिला पुस्तकालय में बृहस्पतिवार को पूर्व अपर सचिव (प्रशासन) माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज सरदार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं, पाठक सुविधाओं, पुस्तक संग्रह और अध्ययन व्यवस्था का विस्तार से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और पाठकों के लिए बेहतर माहौल बनाए रखने को कहा। उन्होंने पुस्तकालय में रखी पुस्तकों के रखरखाव, अध्ययन कक्ष की व्यवस्था और पाठकों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना।
उन्होंने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। ऐसे में यहां आने वाले पाठकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर राजकीय जिला पुस्तकालय के प्रभारी रघुराज सिंह भाटी, कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार सिंह और एमटीएस स्वाती तिवारी उपस्थित रहे।