फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The second installment of funds was not received, and the construction of the panchayat building is stalled

Noida News: दूसरी किस्त नहीं मिली, पंचायत भवन का निर्माण लटका

Tue, 04 Nov 2025 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The second installment of funds was not received, and the construction of the panchayat building is stalled
अंबारी। क्षेत्र के बेलसिया गांव में पंचायत भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। सत्र 2022-23 में इस भवन का निर्माण शुरू हुआ था। वर्तमान समय में अधूरे भवन में पंचायत कार्यालय का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड पवई के बेलसिया गांव के पंचायत भवन में आठ कमरे, एक हाल और एक बरामदा का निर्माण 23.79 लाख की लागत से होना है। पहली किश्त 10 लाख रुपये मिली थी, लेकिन दूसरी किश्त नहीं मिली। जिसके चलते केवल दो कमरों और एक बरामदा की छत लग सकी है। अभी छह कमरों और हाल की छत नहीं बन सकी है। पंचायत भवन का निर्माण न होने से ग्राम पंचायत की बैठक, कुटुंब रजिस्टर, जाति व आय प्रमाणपत्र, राशनकार्ड, हैसियत प्रमाणपत्र, विस्फोटक भंडारण व विक्रय लाइसेंस समेत 207 सेवाओं व योजनाओं के लाभ के लिए लोगों को ब्लाॅक और जिला का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पंचायत भवन में ही कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन ई डिस्ट्रिक पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जाना है। इसके लिए पंचायत सहायकों की नियुक्ति भी कर दी गई है। आवश्यक उपकरण भी पिछले कार्यकाल में दिया जा चुका है। ग्राम प्रधान इश्तियाक अहमद ने बताया कि एक किश्त मिली थी, दूसरी किश्त नहीं मिली। इस संबंध में एडीओ पंचायत पवई असविंद यादव ने कहा कि एक किश्त मिली थी दूसरी किश्त लैप्स हो गई थी। प्रधान से कहा गया है कि वह अपनी निधि से पंचायत भवन को पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed