{"_id":"6aaa9c7183ac98e8c4045d51","slug":"the-safety-net-of-securing-full-marks-30-out-of-30-is-gone-a-practical-exam-will-now-be-held-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106253-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 30 में 30 अंक का सहारा छिना, अब होगी प्रैक्टिकल परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 30 में 30 अंक का सहारा छिना, अब होगी प्रैक्टिकल परीक्षा
विज्ञापन
-विज्ञान और गृह विज्ञान में अब प्रैक्टिकल परीक्षा, गिर सकती है छात्रों की प्रतिशत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की विज्ञान व गृह विज्ञान परीक्षा में आंतरिक मूल्यांकन अब नहीं होगा। इसकी जगह प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षकों द्वारा दिए गए अंकों को मार्कशीट पर अंकित किया जाएगा। इस विषय के बच्चों को अब बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा देनी होगी। यह बदलाव होने से अब छात्रों के प्रतिशत गिरने की संभावना जताई जा रही है। शिक्षकों का कहना है कि अब तक 30 में से 30 अंक कॉलेज स्तर पर मिल जाते थे, जिससे काफी अच्छा प्रतिशत बनता था।
निजी कॉलेज के शिक्षक अब आंतरिक मूल्यांकन में मनमाने तरीके से नंबर नहीं दे पाएंगे। बच्चों को भी मूल्यांकन के भरोसे ही परीक्षा में प्रतिभा दिखानी होगी। अन्य सभी विषयों का आंतरिक मूल्यांकन कराया जाएगा। यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है।
इसी सत्र से लागू है यह नियम
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि विज्ञान व गृह विज्ञान विषयों में स्कूल स्तर पर अब कोई मूल्यांकन नहीं होगा। इसकी जगह प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। इन दोनों विषयों में 30 अंक पाने के लिए बाहर से आने वाले परीक्षक के समक्ष बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
क्या बोले छात्र
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा से पहले विज्ञान व गृह विज्ञान का आंतरिक मूल्यांकन समाप्त करना उचित नहीं है। - रश्मि कुमारी, छात्रा
आंतरिक मूल्याकंन खत्म होने से प्रतिशत पर फर्क पड़ेगा। पहले सभी छात्रों को 30 में से 30 अंक मिल जाते थे। - रोनी, छात्र
यूपी बोर्ड की परीक्षा में अचानक बदलाव ठीक नहीं है। बच्चों पर तैयारी का अधिक बोझ होगा। - कुमकुम कुमारी, अभिभावक