{"_id":"69332adc1425f65af3065c44","slug":"the-rule-is-12-km-but-examination-centres-have-been-set-up-as-far-as-20-km-away-na-news-c-313-1-svns1019-143295-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नियम तो 12 किलोमीटर का है लेकिन 20 किमी दूर तक बना दिए गए परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नियम तो 12 किलोमीटर का है लेकिन 20 किमी दूर तक बना दिए गए परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित 183 केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। सूची के अनुसार एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्र 15 से 20 किलोमीटर तक की दूरी पर बना दिए गए हैं। बालिकाओं के परीक्षा केंद्र तो ठीक दूरी पर हैं लेकिन बालकों के परीक्षा केंद्र निर्धारण में मानक ताक पर रख दिए गए। अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा केंद्र 15 किमी दूर बनाने से ठंड के मौसम में छात्रों को आवागमन में परेशानी होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह के दूसरे पखवारे से प्रस्तावित है। इस बार बोर्ड परीक्षा में दोनों कक्षाओं में जिले में करीब एक लाख 37 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। केंद्र निर्धारण को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं। 4 दिसंबर तक 392 आपत्ति दर्ज कराई गई, अधिकांश की आपत्ति केंद्रों की दूरी को लेकर है। जिले में एक दर्जन से ज्यादा विद्यालयों की पड़ताल में यह हकीकत सामने आई है कि उनके केंद्र 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर बना दिए गए हैं। मरदह क्षेत्र के शशांक शेखर इंटर कॉलेज हरहरी का परीक्षा केंद्र 20 किलोमीटर दूर आदर्श इंटर कालेज सिधऊत में हाईस्कूल के 20 एवं इंटर के 57 छात्रों का बनाया गया है। वहीं छात्राओं को पांच किलोमीटर दूर मां मुनेश्वरी अर्चना इंटर कालेज बोगना जाना पड़ेगा। जखनिया क्षेत्र के चंदा देवी ढ़ाढ़निया आदर्श इंटर कॉलेज फूलपुर बुढा़नपुर का सेंटर महामंडलेश्वर श्री महंत बालकृष्ण यति इंटर कॉलेज वृंदावन गया है, जिसकी दूरी 20 किलोमीटर है। इसी विद्यालय का सेंटर 19 किलोमीटर दूर डा. मुख्तार अहमद अंसारी इंटर कालेज मुहम्मदाबाद गया है। सर्वोदय इंटर कालेज खरडीहा का सेंटर 20 किलोमीटर दूर हार्टमन इंटर कालेज में बना है। प्रबल ब्रह्म इंटर कालेज अवथही का सेंटर 17 किलोमीटर दूर झारखंडे महादेव इंटर कालेज करीमुद्दीनपुर बना है। दुबिहा क्षेत्र के आदर्श इंटर कालेज गोड़उर का सेंटर 15 किलोमीटर दूर किसान मजदूर इंटर कालेज गणपतिनगर बना है। रामदुलारी इंटर कालेज लौवाडीह का सेंटर 15 किलोमीटर दूर हार्टमन इंटर कालेज हार्टमनपुर बना है। योगेंद्र सिंह इंटर कालेज बरेजी का सेंटर 15 किलोमीटर दूर हार्टमन इंटर कालेज हार्टमनपुर में बना है। बाबा जग्गूदास इंटर कालेज बरही का केंद्र जनता इंटर कालेज लहुरापुर में बनाया गया, जिसकी दूरी 12 किलोमीटर है। यहां हाईस्कूल के 169 और इंटर के 180 छात्र परीक्षा देंगे। जनता इंटर काॅलेज लहुरापुर के इंटर के 36 छात्रों को 10 किलोमीटर दूर मां मुनेश्वरी अर्चना इंटर कालेज बोगना जाना पड़ेगा वहीं इंटर के 25 छात्रों का 12 किलोमीटर दूर राधाकृष्ण इंटर कालेज हालपुर केंद्र बना है। शिवशंकर सिंह इंटर काॅलेज कोड़री के हाईस्कूल के 30 छात्र-छात्राएं शांति निकेतन बरही एवं इंटर के छात्र 10 किलोमीटर दूर बहलोलपुर में परीक्षा देंगे। शहीद चंद्रशेखर आजाद वीर अब्दुल हमीद धर्मदेव पांडेय इंटर कॉलेज जखनिया का सेंटर 15 किलोमीटर दूर सादात गया है। भीमापार क्षेत्र के खेदू सिंह आदर्श इंटर कालेज रामचरनपुर के हाईस्कूल की छात्राओं का सेंटर करीब 10 किलोमीटर दूर केदार नारायण कृषक इंटर कालेज उचौरी और इंटर की छात्राओं का सेंटर 8 किमी दूर शहीद भगत सिंह बाबा मुरारी इंटर कॉलेज महुरसा गया है। इस विद्यालय पर इस वर्ष सेंटर नहीं बना है। जबकि कई वर्षों से यह लगातार केंद्र रहा है।
ये है मानक-बोर्ड ने परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर मानक एवं नीति निर्धारित है। इसमें सामान्य परिस्थिति में छात्रों के लिए 12 किलोमीटर दूरी तक केंद्र बनाए जा सकते हैं। जहां इस परिधि में केंद्र न हो, वहां निकटस्थ या 15 किलोमीटर की परिधि में केंद्र बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
ये है मानक-बोर्ड ने परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर मानक एवं नीति निर्धारित है। इसमें सामान्य परिस्थिति में छात्रों के लिए 12 किलोमीटर दूरी तक केंद्र बनाए जा सकते हैं। जहां इस परिधि में केंद्र न हो, वहां निकटस्थ या 15 किलोमीटर की परिधि में केंद्र बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन