फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The role of audit officers of 14 insurance companies is suspicious, investigation started

डिसेंट अस्पताल प्रकरण: 14 बीमा कंपनियों के ऑडिट अफसरों की भूमिका संदिग्ध, जांच शुरू- ये हैं वो कंपनियां

Sun, 09 Nov 2025 03:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 09 Nov 2025 03:46 PM IST
सार

बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एको हेल्थ इंश्योरेंस, चोलामंडलम इंश्योरेंस, गुड हेल्थ, एचडीएफसी एग्रो, हेल्थ इंडिया, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, मेडी, एसबीआई इंश्योरेंस, स्टेट हेल्थ समेत 14 इंश्योरेंस कंपनियों को मेल किया गया है।

विज्ञापन
The role of audit officers of 14 insurance companies is suspicious, investigation started
कुछ दिन पहले डिसेंट हॉस्पिटल का गिरफ्तार मैनेजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डिसेंट अस्पताल से जुड़े फर्जी बीमा क्लेम प्रकरण में अब जांच का दायरा और व्यापक हो गया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि बीमा क्लेम पास कराने में अस्पताल संचालकों के साथ 14 बीमा कंपनियों के ऑडिट अफसरों की भूमिका भी संदिग्ध है।
विज्ञापन


इस जानकारी के बाद पुलिस ने सभी कंपनियों को ई-मेल भेजकर संबंधित अफसरों के नाम, पते और मोबाइल नंबर मांगे हैं। साथ ही दो टीमें संदिग्ध अस्पतालों के दस्तावेज खंगालने के लिए संतकबीरनगर और बस्ती रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विवेचक नितिन रघुनाथ ने बीमा कंपनियों से यह जानकारी मांगी है कि किन-किन ऑडिट अफसरों ने डिसेंट समेत जांच के दायरे में आए अस्पताल से जुड़े मरीजों के कैशलेस या रीइंबर्समेंट क्लेम को अप्रूव किया था।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अस्पताल प्रबंधन ने कई फर्जी भर्ती और इलाज के बिल बनाकर क्लेम फाइल की थी, जिन्हें बिना पर्याप्त सत्यापन के बीमा कंपनियों के ऑडिट अफसरों ने पास कर दिए।
विज्ञापन

पुलिस को शक है कि क्लेम पास करने में अस्पताल प्रबंधन और बीमा अफसरों के बीच आर्थिक लेनदेन या कमीशन का खेल हुआ है। कई क्लेम ऐसे हैं जिनमें एक ही मरीज के नाम पर अलग-अलग तारीखों में इलाज दिखाया गया या फिर इलाज के दौरान डॉक्टरों के हस्ताक्षर मेल नहीं खाते।

जांच टीम के अनुसार, डिसेंट अस्पताल के खिलाफ पहले से ही कई मरीजों ने फर्जी बीमा क्लेम और गलत बिलिंग की शिकायतें की हैं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जब पुराने रिकॉर्ड खंगाले तो पाया कि कई क्लेम एक ही ऑडिट अफसर के पास से गुजरे हैं, जो अब संदिग्ध माने जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस की दो टीमें अब संतकबीरनगर और बस्ती में उन अस्पतालों के दस्तावेजों की जांच कर रही हैं, जहां से डिसेंट अस्पताल जैसी समान शिकायतें मिली हैं।

बीमा कंपनियों के ऑडिट अफसरों की भूमिका की जांच प्राथमिकता पर की जा रही है। जिन अधिकारियों ने बिना उचित जांच के क्लेम पास किए, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

यह है मामला
नौ सितंबर को बजाज आलियांज जनरल हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों ने रामगढ़ताल थाना पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि डिसेंट और एपेक्स हॉस्पिटल के नाम पर फर्जी मरीज भर्ती दिखाकर इंश्योरेंस की करोड़ों की रकम निकाल ली गई।

जांच में सामने आया कि बीमाधारकों के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाए गए और फर्जी बैंक खाते खोलकर एक करोड़ 80 लाख 672 रुपये की ठगी की गई। खास बात यह रही कि एपेक्स नाम का हाॅस्पिटल तो शहर में अस्तित्व में ही नहीं है।

इन इंश्योरेंस कंपनियों से किया गया पत्राचार
बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एको हेल्थ इंश्योरेंस, चोलामंडलम इंश्योरेंस, गुड हेल्थ, एचडीएफसी एग्रो, हेल्थ इंडिया, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, मेडी, एसबीआई इंश्योरेंस, स्टेट हेल्थ समेत 14 इंश्योरेंस कंपनियों को मेल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed