{"_id":"69f0c4eae357a7d4ee0b99f1","slug":"the-road-from-khedi-to-ghori-bachhera-will-be-widened-benefiting-six-villages-and-sectors-noida-news-c-23-1-lko1064-93430-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खेड़ी से घोड़ी बछेड़ा तक चौड़ी होगी सड़क, छह गांव और सेक्टरों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खेड़ी से घोड़ी बछेड़ा तक चौड़ी होगी सड़क, छह गांव और सेक्टरों को फायदा
विज्ञापन
- पीडब्ल्यूडी दो चरण में करेगा निर्माण, खेड़ी से मकोडा के बीच पहले चरण का काम शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में खेड़ी से श्यौराजपुर, तिलपता, मकोड़ा होते हुए घोड़ी बछेड़ा के बीच करीब 11 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण होगा। दो लेन की सड़क बनने से करीब छह गांव और सेक्टरों के बीच आवाजाही बेहतर होगी। पीडब्ल्यूडी पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च करेगा। पहले चरण में खेड़ी से मकोड़ा के बीच सड़क बनाने का काम शुरू करा दिया गया है।
मंगलवार को इस प्रोजेक्ट सहित तीन सड़कों का शिलान्यास दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया। विधायक का कहना है कि खेड़ी से घोड़ी बछेड़ा के बीच सड़क संकरी है। यहां वाहनों के आवाजाही मुश्किल है। आमने सामने से वाहन आने पर दिक्कतें होती हैं। उद्योगों के बढ़ने के साथ यहां आबादी भी तेजी से बढ़ी है। इससे राहत देने के लिए अब सड़क को चौड़ा किया जा रहा है जिससे वाहन आसानी से यहां से गुजर सकें। इससे मकोड़ा, श्यौराजपुर, तिलपता, जुनपत और घोड़ी बछेड़ा के अलावा सेक्टर-म्यू, ईटा-2 के लोगों को भी फायदा होगा। इसके अलावा मिलक खटाना से नई बस्ती मार्ग को 1.2 किमी में 77.80 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। वीरपुरा नूरपुर से खंडेरा मार्ग को 2.1 किमी में 1.30 करोड़ रुपये खर्च कर बनाया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे।
पीडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियंता कंचन वर्मा ने बताया कि खेड़ी से घोड़ी बछेड़ा तक दो भाग में सड़क बननी है। खेड़ी से मकोड़ा के बीच चौड़ीकरण पर 11.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं दूसरे चरण में मकोड़ा से घोड़ी बछेड़ा तक चौड़ीकरण होगा। करीब तीन मीटर चौड़ी मौजूदा सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर की जाएगी। सड़क किनारे मौजूद सिंचाई विभाग के वाटर चैनल को प्रभावित किए बिना इसके दोनों तरफ सड़क बनेगी। इससे अलग-अलग दिशा में आने-जाने के लिए सड़क का उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इन सड़कों पर होगा काम
- खेड़ी से तिलपता होते हुए घोड़ी बछेड़ा - 22 करोड़ रुपये
- मिलक खटाना से नई बस्ती मार्ग - 77.80 लाख रुपये
- वीरपुरा नूरपुर से खंडेरा मार्ग - 1.30 करोड़ रुपये