फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The road connecting the three districts is in bad condition, the passersby are upset, the problem is not resolved despite complaints

तीन जिलों को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान, शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं

Tue, 05 Oct 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The road connecting the three districts is in bad condition, the passersby are upset, the problem is not resolved despite complaints
नूंह। तीन जिलों को जोड़ने वाली सोहना-मंडकोला मार्ग की हालत बदहाल है। इस मार्ग की वर्षों से सुध नहीं ली जा रही है। इस कारण लोगों का मार्ग से गुजरना दूभर हो रहा है। क्षेत्र के लोगों ने इस मार्ग के निर्माण कार्य के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई है, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली है। इंडरी खंड का सोहना-मंडकोला मार्ग नूंह, पलवल और गुरुग्राम सहित तीन जिलों को जोड़ता है। यह मार्ग करीब दस किलोमीटर तक जर्जर है।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र गंगोली, जगन जिला पार्षद खेड़ली दोसा, कमल सरपंच, रणजीत नंबरदार, प्रवीन चेयरमैन इंडरी, आनंद सरपंच आटा, संतलाल खटाना सरपंच, बल्ला चेयरमैन व नत्थूराम गुर्जर खेड़ा खलीलपुर, महेंद्र सरपंच गांगोली और बीरपाल सरपंच कालियाका ने बताया कि इंडरी खंड का यह मुख्य मार्ग तीन जिलों को जोड़ता है। इस मार्ग का निर्माण करीब 20 वर्ष पहले किया गया था। इसकी लंबाई करीब 10 किलोमीटर है। यहां से हर दिन दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। इस मार्ग पर हल्की सी बरसात होने पर पानी भर जाता है। इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासन को भी अवगत करा चुके हैं। लेकिन, अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। अब उन्होंने उपायुक्त से इस मार्ग का निर्माण कार्य जल्द कराने की मांग की है। वहीं, इस बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता शमशेर सिंह ने बताया कि इस रोड के निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। रोड की धनराशि आने पर ही इसका निर्माण कार्य कराया जाएगा। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed