{"_id":"65b171a772568661f10a2a4a","slug":"the-reflection-of-the-state-is-visible-in-noida-haat-noida-news-c-1-lko1064-1344044-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा हाट में दिख रहा प्रदेश का अक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा हाट में दिख रहा प्रदेश का अक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा हाट में दिख रहा प्रदेश का अक्स
यूपी दिवस में तीन दिवसीय प्रदर्शनी और सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत
जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने शुभारंभ किया, आयोजन 26 जनवरी तक
200 से अधिक स्टॉल लगे हैं प्रदर्शनी में
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भदोई की कालीन, मुरादाबाद की धातु की बनी मूर्तियां, चंदौली की जरी-जरदोजी और सहारनपुर की काष्ठ कला सहित पूरे प्रदेश की खूबियां और पहचान को नोएडा हाट में देखा जा सकता है। बुधवार से शुरू हुए यूपी दिवस में तीन दिवसीय आयोजन में लगी प्रदर्शनी में एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल अलग-अलग जिलों के उत्पादों को रखा गया है। इन उत्पादों को खरीदा भी जा सकता है। इसके अलावा यहां झारखंड, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और राजस्थान की झलक भी देखने को मिलेगी। जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने आयोजन का शुभारंभ किया। इस दौरान लखनऊ में रहे मुख्य आयोजन का सजीव प्रसारण भी किया गया।
पहले ही दिन काफी लोग नोएडा हाट में खरीदारी करने और अलग-अलग खान-पान का स्वाद लेने पहुंचे। मोटा अनाज (मिलेट्स) के बने उत्पाद यहां खासतौर पर लोगों के लिए आकर्षण रहे। फूड स्टॉल में मिलेट्स की खूबियों भी बताई गई हैं।प्रदर्शनी में 200 से अधिक स्टॉल लगे हैं। इसमें स्थानीय उद्योगों के भी स्टॉल शामिल हैं जिसमें नोएडा-ग्रेनो में हो रहे औद्योगिक विकास की झलक दिखती है।
डीएम ने बताया कि आयोजन 26 जनवरी तक चलेगा। इसमें जिले के विकास कार्यों के अलावा विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। डीएम ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
-- -
प्रदर्शनी में दिख रहा राम उत्सव
उत्तर प्रदेश दिवस की थीम इस बार समृद्ध, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत है। ऐसे में अयोध्या में बने राम मंदिर और रामलला के विराजमान होने का जश्न भी नोएडा हाट में दिख रहा है। प्रदर्शनी में अयोध्या के विकास और राम मंदिर बनने को बखूबी दिखाने का प्रयास है, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी राम मंदिर बनने और अयोध्या केे गौरव को लौटने की गाथा भी बताई जा रही है। जगह-जगह राम मंदिर, श्रीराम की तस्वीर और होर्डिंग लगाए गए हैं। मंच से भी राम मंदिर बनने के बारे में वक्ता बोले।
-- -
औद्योगिक विकास का प्रतीक बना गौतमबुद्ध नगर
मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में जितना निवेश हो रहा है, उसमें सबसे बड़ा निवेशक गौतमबुद्ध नगर है। प्रदेश 35 लाख करोड़ का निवेश आया है, इसमें से 18.2 प्रतिशत का निवेश अकेले गौतमबुद्ध नगर में होने जा रहा है। ऐसा तीनों प्राधिकरणों के औद्योगिक विकास के लिए संयुक्त प्रयास से ही संभव हो सका है। जिला अब औद्योगिक विकास का प्रतीक बन गया है। बृजेश सिंह ने इस दौरान नोएडा प्राधिकरण द्वारा आवंटित 11 व्यावसायिक भूखंडों के आवंटन पत्र भी उद्यमियों को वितरित किए। इसके अलावा ओडीओपी में 21 लाभार्थियों को टूलकिट, कृषि विभाग द्वारा मशीनरी बैंक के 10 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, आयुष्मान भारत योजना में तीन लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड दिए। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम., जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-- -
सभी की फोटो
यहां मिलेगा खास
-- -
जुबान पर चढ़ा झारखंड के तिलकुट का स्वाद
मूलरूप से झारखंड के डंगरा और मीठापुर गांव में बनने वाला तिलकुट का स्वाद भी लोगों की जुबान पर चढ़ रहा है। आम गजक से अलग हल्का तीखापन लिए हुए तिलकुट के बनने के बारे में भी बताया जाता है। स्टाॅल पर मौजूद अनंत कुमार ने बताया कि गजक में तिल और दूसरी सामग्री को लकड़ी से कूटा जाता है, जबकि तिलकुट में इससे कहीं अधिक भारी लोहे के कूटने से कुटाई होती है। ऐसे में तिल अच्छे से कुटता है, इससे ही स्वाद बदल जाता है।
-- -
मिलेट्स में छिपे सेहत के राज
जिले की आंगनबाड़ियों में महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें बताया जा रहा है कि मिलेट्स से कैसे बच्चों के लिए सेहतमंद खाना बनाएं। आईसीडीएस कार्यक्रम की सुपरवाइजर अनीता मलिक बताती हैं, राई, बाजरा, मक्का, ज्वार, चना से इडली, खीर, चीला, खिचड़ी, सूप स्वादिष्ट और सेहतमंद बनता है। अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों से आईं लक्ष्मी, वंदना, प्रतिभा, प्रेमलता और सुशीला ने मिलेट्स से कई तरह भोज्य पदार्थ बनाकर लोगों की चखाए।
-- -
बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी जानकारी
स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर आयुष्मान भारत, ई-संजीवनी जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। एनसीडी के प्रभारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि वैक्सीन से लेकर हेपेटाइटिस संक्रमण के बारे में बताया जा रहा है। चाइल्ड पीजीआई की डॉ. शिल्पी दुबे ने बताया कि टेलीमेडिसिन के जरिए डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज किया जा सकता है। इस सुविधा के उपयोग करने के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, कैंसर की बीमारी के बारे में भी बताया जा रहा है।