फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The real accused of selling fake gold and silver jewellery was arrested.

Noida News: नकली सोने-चांदी के गहने बेचने वाला असली आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Sep 2025 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
The real accused of selling fake gold and silver jewellery was arrested.
आरोपी नकली आभूषणों पर शुद्धता की मुहर लगवाता था, कोई वैध लाइसेंस या जीएसटी पंजीकरण नहीं मिला
विज्ञापन

10 से अधिक लोगों से कर चुका है जालसाजी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली और सर्विलांस टीम ने शनिवार को नकली सोने-चांदी के आभूषण को असली बताकर बेचने वाले ठग को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी पंकज कपूर हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम में साया अपार्टमेंट में रह रह था। वह तीन साल में 10 से अधिक लोगों के साथ इस तरह की जालसाजी कर चुका है। पुलिस को छह महीने से उसकी तलाश थी।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी नकली आभूषणों पर शुद्धता की मुहर लगाता था। कई ग्राहकों को ऐसे गहने बेचे हैं। आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस या जीएसटी पंजीकरण नहीं मिला है। आरोपी गाजियाबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

ऐसे करता था जालसाजी
उन्होंने बताया कि आरोपी ने पैरामाउंट अपार्टमेंट स्थित अपनी शॉप पर ग्राहकों को झांसा देकर गहने गिरवी रखवाता था। मार्च में पीड़ित सौरभ की चेन 1.30 लाख रुपये में गिरवी रखी। बाद में उन्होंने अपनी चेन मांगी तो वह मुकर गया। अप्रैल में दिवाकर नाम के शख्स को 15 लाख रुपये में नकली धातु के चार बिस्किट और एक नकली हार बेचा था। आरोपी वहां से अपनी दुकान बंदकर फरार हो गया था। इसके बाद वह सेक्टर-142 क्षेत्र में ज्वैलरी शॉप खोल ली। वह खुद को सुनार बताकर लोगों का विश्वास जीतता था और फिर लाखों रुपये ऐंठ लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई थानों में दर्ज हैं ठगी व धोखाधड़ी के मामले
एसीपी सेंट्रल नोएडा बीएस वीर का कहना है कि पंकज पर कई थानों में ठगी व धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। गाजियाबाद के थाना लिंक रोड, इंदिरापुरम और सूरजपुर के अलावा सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में भी मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपी पर गाजियाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में भी केस दर्ज किया है। अब तक उसके खिलाफ कुल 10 गंभीर मामले सामने आए हैं। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।

61 कड़े और 71 अंगूठियां बरामद
पुलिस ने 61 कड़े और कंगन, 71 अंगूठियां, गले की 25 चेन, 26 मंगलसूत्र व आठ ब्रेसलेट, 170 झूमकी और चांदी के नोट, मूर्तियां, 13 कटोरी, दो खड़ाऊं समेत 50,500 रुपये, दुकान के पंपलेट और इलेक्ट्रॉनिक टैग मशीन बरामद की हैं। बरामद सामान नकली है।

-----
रजिस्टर्ड ज्वैलर्स से ही लें गहने व अन्य सामान
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गहने या कीमती धातु प्रमाणित और रजिस्टर्ड ज्वैलर्स से ही खरीदें। बिना लाइसेंस वाले और संदिग्ध दुकानदारों से खरीदारी न करें। आभूषण खरीदने के दौरान खरीदे गए सामान की रसीद अवश्य लें। साथ ही आभूषण की शुद्धता और असली पहचान के लिए दूसरे दुकानदारों से भी मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed