फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The rain washed away the joy and gloom of the fair

Noida News: झमाझम बारिश में धुल गई मेले की रौनक, मायूसी

Sun, 05 Oct 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The rain washed away the joy and gloom of the fair
25 रानी की सराय के मेला में बारिश के बाद दुकान पर पसरा सन्नाटा। संवाद
रानी की सराय। दशहरा पर्व पर जिला मुख्यालय के अलावा रानी की सराय, परानापुर, कप्तानगंज, फरिहा आदि जगहों पर मेले का आयोजन होता है। मेला को सजाने के लिए आयोजक एक हफ्ते से तैयारी कर रहे थे। शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने किए कराए पर पानी फेर दिया। आयोजकों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


रानी की सराय में लगने वाले ऐतिहासिक मेले में लगी दुकानों के यहां बारिश के कारण भीड़ नहीं पहुंच पाई। उधर, पूजा समितियों की ओर से मेला स्थगित कर दूसरे दिन मेला लगाए जाने की बात बाजार में फैली तो भीड़ के कदम घरों की चौखट से बाहर नहीं निकले। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ। अब बाजार के लोगों को एक ही उम्मीद है कि मेला दूसरे दिन भी लगेगा तो उनका नुकसान होने से बच जाएगा।
विज्ञापन

दुकानदार प्रिंस मद्धेशिया ने बताया कि न बारिश के चलते मेला नहीं लग पाया। इस वजह से उन्हें लगभग 60,000 से 70,000 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदार अरुण कुमार ने बताया कि मिठाई सहित अन्य सामान मंगवाया गया था, लेकिन बारिश के कारण भीड़ नहीं जुटी। इस कारण करीब 50,000 से 60,000 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। यदि दुसरे दिन मेला लगेगा तो शायद यह नुकसान बच जाएगा।- ,
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे पास प्रोटोकाॅल के अनुसार मेला शनिवार होना था। रविवार को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। दूसरे दिन मेला लगाने की अनुमति नहीं हेागी।
- सुनील कुमार सिंह, थाना प्रभारी रानी की रानी की सराय।
बारिश के कारण भीड़ नहीं आ रही है। इसके कारण हम सभी ने निर्णय लिया है कि मेला स्थगित करके दूसरे दिन यानी रविवार को आयोजित करेंगे। इसे लेकर रानी की सराय के 13 कमेटी के पदाधिकारी थाना प्रभारी से मिले और अपनी बात कही। हालांकि उन्होंने कहा कि मेला शनिवार होना था। रविवार को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। - दिलीप कुमार जायसवाल, अध्यक्ष, व्यापार मंडल रानी की सराय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article