फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The rain has made the rice crop flourish

Noida News: बरसात से धान की फसल लहलहाई, किसान खुश

Tue, 05 Aug 2025 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
The rain has made the rice crop flourish
-किसानों को नहीं पड़ी सिंचाई की जरूरत, अच्छी फसल होने का अनुमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। एक सप्ताह की बारिश से धान की फसल को पर्याप्त पानी मिल गया है। इससे फसलें लहलहाने लगी हैं। सिंचाई के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने की जरूरत नहीं पड़ने से किसान खुश हैं। उन्हें उम्मींद है कि अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो इस बार अच्छी फसल होगी। इससे उनका मुनाफा बढ़ जाएगा।

किसान सुनील प्रधान ने बताया कि एक सप्ताह से लगातार हो रही बरसात ने धान की फसल उगाने वाले किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है। खेतों में धान की फसल के लिए पर्याप्त पानी भरा है। ऐसे में किसानों को सिंचाई की कोई आवश्यकता फिलहाल महसूस नहीं हो रही है। जबकि पिछले सीजन में और कुछ समय पहले भी कम वर्षा के चलते नलकूप चलाने की जरूरत पड़ रही थी। किसानों का कहना है कि यदि पंद्रह दिन ओर बरसात होती है तो धान की फसल को पर्याप्त पानी मिल जाएगा। इससे उत्पादन भी बेहतर होगा। किसान सतपाल नागर ने बताया कि इस बारिश से न केवल फसल की गुणवत्ता में सुधार होगा। बल्कि उत्पादन भी बढ़ने की संभावना है। यह बारिश समय पर हुई है। जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे ने कहा कि एक सप्ताह से हो रही बरसात से धान की फसल को पर्याप्त पानी मिला है। अब किसानों को धान की फसल में सिंचाई की अलग से व्यवस्था करने की जरूरत नहीं होगी। इसका असर उत्पादन पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed