Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The punishment for violation of rules is only a fine of Rs 5,000.

Noida News: नियमों के उल्लंघन की सजा मात्र 5-5 हजार का जुर्माना

Tue, 16 Apr 2024 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
The punishment for violation of rules is only a fine of Rs 5,000.
सेल्समैन हत्याकांड:----------------
विज्ञापन

नियमों के उल्लंघन की सजा मात्र 5-5 हजार का जुर्माना

-न्यू हैबतपुर गांव में बीयर की दुकान के सेल्समैन की हत्या का मामला
-आबकारी विभाग ने अंग्रेजी व देशी की दुकानों पर कार्रवाई के नाम पर की खानापूर्ति
-निर्धारित समय के बाद बेची जाती थी शराब, अवैध तरीके से कमरों से जोड़ रखी थी दुकानें
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आबकारी विभाग ने ग्रेनो वेस्ट के न्यू हैबतपुर गांव में शराब की दुकानों पर नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई करने के नाम पर जुर्माना लगाकर खानापूर्ति की। निर्धारित समय के बाद शराब बेचने में मात्र 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। जबकि लाइसेंस निलंबित कर दुकानों को सील करने के समय विभाग ने आरोप साबित होने पर लाइसेंस निरस्त करने का दावा किया था।

न्यू हैबतपुर गांव में अंग्रेजी, देशी और बीयर की दुकानें एक ही जगह पर हैं। 31 मार्च की देर रात बदमाशों ने बीयर की दुकान के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बिसरख कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा करने का दावा किया था। तीनों दुकानों पर रात में निर्धारित समय के बाद शराब बेचने की रिपोर्ट आबकारी विभाग को दी गई थी। आबकारी विभाग ने एक अप्रैल को तीनों दुकानों को सील कर दिया। साथ ही उनका लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी कर दिया। तब विभाग के अफसरों ने दावा किया था कि लाइसेंस धारकों से आरोपों के संबंध में साक्ष्य मांगे हैं। अगर वो साक्ष्य नहीं दे पाएंगे तो उनका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।आबकारी विभाग ने निर्धारित समय के बाद भी शराब बेचने वाली पुलिस की रिपोर्ट को सही माना है और उसको आधार मानकर अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों पर मात्र 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही दुकानों का लाइसेंस भी बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

बीयर की दुकान की अभी जांच जारी
बीयर की दुकान के सेल्समैन की हत्या हुई थी। दुकान के लाइसेंस धारक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। आबकारी विभाग के अफसरों का कहना है कि अभी जवाब नहीं आया है। जांच पूरी होने के बाद दुकान पर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल दुकान प्रति दिन के लाइसेंस पर किसी और को आवंटित की गई है। ताकि राजस्व के नुकसान को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे से दुकान का रास्ता था अवैध, कराया बंद
न्यू हैबतपुर गांव की शराब की तीनों दुकान जिस मार्केट में है। उस मार्केट के पीछे किराए के आवासीय कमरे बने है। लाइसेंस धारकों ने कमरों में से दुकानों में आने-जाने का रास्ता बना रखा था। रात 10 बजे के बाद दुकानों से शराब लेकर कमरों की तरफ से बेची जाती थी। देर रात शराब की बिक्री होने की जानकारी पर ही आरोपी वहां पहुंचे थे। विभाग ने जांच में कमरों से दुकानों को जोड़ने को गलत माना है। विभागीय अफसरों का कहना है कि कमरों से बने रास्ते को बंद करा दिया गया है।

----------------

न्यू हैबतपुर गांव में अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों पर जुर्माना लगाकर खोलने की अनुमति दे दी है। पुलिस की रिपोर्ट पर जुर्माना लगाया गया है। दोनों दुकानों पर नियमों के तहत ही कार्रवाई की है। वहीं, बीयर की दुकान की अभी जांच चल रही है। जांच के बाद ही उस दुकान पर फैसला लिया जाएगा।
सुबोध कुमार श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed