{"_id":"64adad2602bebf4b630ed711","slug":"the-property-of-the-tantric-gang-that-cheated-nri-will-be-attached-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-12613-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एनआरआई से ठगी करने वाले तांत्रिक गिरोह की संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एनआरआई से ठगी करने वाले तांत्रिक गिरोह की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन
एनआरआई से ठगी करने वाले तांत्रिक गिरोह की संपत्ति होगी कुर्क
- तंत्र-मंत्र से इलाज का झांसा देकर ठगे थे पौने तीन करोड़ रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एनआरआई संजय शर्मा से दिल की बीमारी का तंत्र मंत्र से इलाज का झांसा देकर पौने तीन करोड़ की ठगी करने वाले कथित तांत्रिक और उसके छह साथियों की पुलिस संपत्ति जब्त करेगी। आरोपियों ने पीड़ित संजय शर्मा को दस माह तक बंधक बनाकर ठगी की थी। पुलिस ने सभी छह आरोपियों पर गैंगस्टर के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। अब पुलिस आरोपियों की धोखाधड़ी व ठगी से कमाई गई संपत्ति चिह्नित कर कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।
अमेरिका में रहने वाली पंजाब निवासी महिला किरण शर्मा ने 7 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा पुलिस को ईमेल कर शिकायत दी थी कि उनके पति संजय शर्मा ग्रेटर नोएडा की एनआरआई सिटी में रह रहे हैं। उन्हें कुछ लोगों ने तंत्र-मंत्र करके इलाज करने के नाम पर उनके ही फ्लैट पर बंधक बना कर रखा है। उन्होंने आरोपियों पर ठगी का भी आरोप लगाया। पुलिस ने फ्लैट पर छापेमारी की और महिला के पति संजय शर्मा को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। बीटा-2 थाना पुलिस ने कथित तांत्रिक और एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। तांत्रिक और उसके सहयोगियों ने पीड़ित संजय शर्मा से विभिन्न खातों में 2.75 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवा लिए थे। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में कथित तांत्रिक मोहम्मद फैजान, जोहा हुमायुं, विशाल, हिमांशु भाटी, मोनी उर्फ मोना, वीरेंद्र प्रसाद जोशी और जयपाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।