फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The problem of overload will be solved with the new feeder.

Noida News: नए फीडर से दूर होगी ओवरलोड की समस्या

Wed, 17 Sep 2025 09:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
The problem of overload will be solved with the new feeder.
नोएडा। सेक्टर-67 स्थित उपकेंद्र के फीडर नंबर-7 मामूरा पर बुधवार को 11 केवी फीडर लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया। अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल ने बताया कि इस फीडर में लंबे समय से लोड बढ़ रहा था, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निरंतर विद्युत आपूर्ति में दिक्कतें हो रही थीं। कार्य पूर्ण होने के बाद अब फीडर को लोड पर ले लिया गया है।
विज्ञापन

इससे ग्राम मामूरा समेत आसपास के उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। अवर अभियंता नव तेज सिंह ने जानकारी दी कि इस महत्वपूर्ण कार्य से बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से समझा और समाधान के लिए समय पर दिशा-निर्देश दिए। इसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही लाइन स्टाफ ने भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लगातार मेहनत की और दिन-रात कार्य कर इसे पूरा किया। उनकी मेहनत और ईमानदारी से यह कार्य समय पर संभव हो सका। इस कार्य के पूरा होने से मामूरा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अब निर्बाध बिजली की सुविधा मिलेगी और फाल्ट की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed