{"_id":"68a349f76244a7126d00857e","slug":"the-police-sought-information-from-the-university-about-the-students-class-attendance-and-registration-grnoida-news-c-23-1-lko1064-72014-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस ने विवि से छात्र की कक्षा में उपस्थिति व पंजीकरण की जानकारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस ने विवि से छात्र की कक्षा में उपस्थिति व पंजीकरण की जानकारी मांगी
विज्ञापन
पुलिस ने विवि से छात्र की कक्षा में उपस्थिति व पंजीकरण की जानकारी मांगी
हॉस्टल से मिली दो डायरी व मोबाइल को कब्जे में लिया, खंगाली जा रही सीडीआर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने बीटेक छात्र के आत्महत्या के मामले में शारदा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर बुधवार को नोटिस जारी कर छात्र की कक्षा में उपस्थिति, फीस जमा रसीद, उसके पंजीकरण की जानकारी मांगी है। पुलिस ने हॉस्टल से मिली दो डायरी व मोबाइल को कब्जे में लिया है।
पुलिस ने छात्र के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई है, जिससे यह पता चल सके कि घटना से पहले छात्र ने अंतिम बार किससे बात की थी। मधुबनी कॉलोनी, पूर्णिया, बिहार निवासी कार्तिक चन्द्र डे ने केस दर्ज कराया है कि पुत्र शिवम डे शारदा विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह नॉलेज पार्क स्थित एचएमआर ब्वॉयज हॉस्टल में रहता था। वह अगस्त-2023 से विश्वविद्यालय नहीं जा रहा था। उसकी कई पेपर में बैक आई थी। पुत्र के विश्वविद्यालय न आने के बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें कभी नहीं बताया और वह लगातार फीस ले रहे थे। रविवार शाम पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। यही बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आई है।
परिजनों को बिना सूचना दिए शव अस्पताल पहुंचाने का आरोप
छात्र की मौत के मामले में भी परिजनों को बिना सूचना दिए शव अस्पताल पहुंचाने का आरोप लगा है। पिता का आरोप है कि अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें सूचना दी गई कि उनके पुत्र ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को भी इस बारे में सूचना नहीं दी गई थी। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी। उन्होंने हॉस्टल से छात्र को हॉस्पिटल तक ले जाने की वीडियो पुलिस से मांगी थी, लेकिन पुलिस ने वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कहते हुए इसे साझा करने से मना कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस से मांगी तो कहा गया कि वह व्हाट्सएप पर नहीं भेजी जा सकती। किसी परिजन को कोतवाली भेजकर उसके द्वारा एक पत्र लिखने पर ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी जाएगी। उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से घटना के बाद से कोई मेल और मैसेज नहीं मिला है। मामले में शारदा विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
हॉस्टल खाली करने लगे छात्र
घटना के बाद से हॉस्टल में सन्नाटा पसर गया है। हॉस्टल में करीब 150 छात्र रहते हैं। कई छात्र घटना के बाद डर के कारण हॉस्टल को छोड़कर दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट हो रहे हैं। यहां रहने वाले छात्रों का कहना है कि शिवम अन्य लोगों से ज्यादा मेल मिलाप नहीं रखता था। पूछने पर बताता था कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है।