फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The photo is of the CMO. Now serious TB patients will be given six doses.

Noida News: अब टीबी के गंभीर मरीज 6 महीने में होंगे पूरी तरह स्वस्थ

Sun, 26 Oct 2025 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The photo is of the CMO. Now serious TB patients will be given six doses.
चंदौसी(संभल)। अब टीबी के गंभीर मरीजों को लंबे इलाज से राहत मिलेगी। पहले जहां एमडीआर (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट) यानी अति गंभीर टीबी रोगी के मरीजों को ठीक होने में 12 से 18 महीने लगते थे। अब नई दवा की मदद से गंभीर टीबी रोगी सिर्फ छह महीने में स्वस्थ हो सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं।भारत को वर्ष 2025 तक टीबी से पूरी तरह मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। इसी दिशा में अब सरकार ने टीबी के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए एक नई दवा बीपाल-एम शुरू की है। यह दवा एमडीआर टीबी (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट टीबी) यानी ऐसे गंभीर टीबी मरीजों के लिए है, जिन पर पुरानी दवाएं असर नहीं करती थीं। पहले इन मरीजों को ठीक होने में 12 से 18 महीने लगते थे, लेकिन अब नई दवा बीपाल-एम से सिर्फ छह महीने में स्वस्थ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इधर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संभल जिले ने भी बड़ी सफलता हासिल की है। जिले ने पूरे प्रदेश में 10 वीं रैंक प्राप्त की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में टीबी मरीजों की पहचान और इलाज के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जिससे अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

...........
लखनऊ में बताया गया, कैसे देनी है दवा

जिला क्षय रोगी अधिकारी डॉ. संतोष गंगवार ने बताया कि इस नई दवा पर प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिला क्षय रोग अधिकारी ने भाग लिया। शासन के प्रतिनिधियों ने वहां यह बताया कि टैबलेट का सेवन कैसे करना है और किस समय लेना है, ताकि मरीजों को अधिकतम लाभ मिल सके। नई पद्धति के तहत इलाज शुरू करने से पहले क्राइटेरिया तय किए जाएंगे और डोज अवधि तय की जाएगी। अब मरीजों को कई दवाएं लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि केवल इस एक टैबलेट से उपचार संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




........................
पहले अति गंभीर टीबी रोगियों का उपचार 18 माह तक चलता था। लेकिन अब नई दवा बीपाल-एम टैबलेट के आने से मरीजों को केवल छह माह तक दवा लेनी होगी। यह शासन की ओर से टीबी मरीजों के लिए बड़ा तोहफा है।

डॉ. संतोष कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी

..............

यह कदम प्रदेश में टीबी उन्मूलन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। बीपाल-एम टैबलेट से मरीजों का मनोबल भी बढ़ेगा और उपचार अवधि घटने से अनुपालन में सुधार होगा।
डॉ. तरुण पाठक, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed