फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The path for registry and OC will be clear

Noida News: रजिस्ट्री और ओसी का रास्ता होगा साफ

Fri, 05 Dec 2025 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
The path for registry and OC will be clear
-स्पोर्ट्स सिटी के मामले में कोर्ट के फैसले के बाद फ्लैट खरीदारों को राहत की उम्मीद जागी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्पोर्ट्स सिटी प्लॉट नंबर एससी-2 प्रोजेक्ट के संबंध में कोर्ट के फैसले के बाद फ्लैट खरीदारों को राहत की उम्मीद जागी है। कोर्ट के आदेश के बाद निर्माण कार्य शुरू होने से फ्लैट खरीदारों को घर मिलेगा और जो प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं उनमें ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) और रजिस्ट्री का रास्ता साफ होगा। यहां आसपास करीब 5-6 सोसाइटियों में लोगों ने रहना शुरू कर दिया है लेकिन अबतक ओसी और रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और वहीं कई प्लॉट अबतक खाली पड़े हैं।
----------
फ्लैट खरीदारों और निवासियों से बातचीत
हमने अगस्त 2024 से रहना शुरू किया है। डीम्ड ओसी के आधार पर सोसाइटी में निवासियों को पजेशन दिया गया है, लेकिन रजिस्ट्री का मामला अबतक फंसा हुआ है। कोर्ट के इस फैसले से रजिस्ट्री का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन

अमन निझावन, निवासी टाटा यूरेका पार्क सेक्टर 150
---------
हमने एटीएस ले ग्रैंडियोस सोसाइटी में 2020 फ्लैट खरीदा था। यहां पर कुछ लोगों ने रहना शुरू कर दिया है, लेकिन रजिस्ट्री न होने से हमने अबतक रहने का मन नहीं बनाया है। रजिस्ट्री होने के बाद यहां पर रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन कुमार, फ्लैट खरीदार, एटीएस ले ग्रैंडियोस फ्लैट सेक्टर 150
----------
2020 में हमने फ्लैट खरीदा था और यहां पर 2024 में रहना शुरू कर दिया लेकिन अबतक रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। कोर्ट के आदेश के बाद हमें रजिस्ट्री की उम्मीद बन रही है।

संजय कुमार, निवासी एटीएस ले ग्रैंडियोस निवासी
--------
हमने यहां पर 4-5 साल पहले फ्लैट खरीदा था। सोसाइटी में लोगों ने रहना शुरू कर दिया है लेकिन अबतक रजिस्ट्री नहीं हुई है। इसी वजह से हमने अबतक यहां पर रहना शुरू नहीं किया। कोर्ट के आदेश के बाद हमारी रजिस्ट्री का रास्ता खुल गया है।
राम नरेश सिंह, फ्लैट खरीदार, समृद्धि लक्जीरिया एवेन्यू सेक्टर 150
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed