फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The passion of Kabaddi led to the success of Khelo India

Noida News: कबड्डी के जुनून ने खेलो इंडिया के मुकाम तक पहुंचाया

Mon, 01 May 2023 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
The passion of Kabaddi led to the success of Khelo India
फोटो---
विज्ञापन

कबड्डी के जुनून ने खेलो इंडिया के मुकाम तक पहुंचाया
- पवन भाटी समेत दो कबड्डी खिलाड़ियों का हुआ खेलो इंडिया के लिए चयन
रणजीत मिश्रा
नोएडा। कबड्डी के जुनून ने पवन भाटी को खेलो इंडिया के मुकाम तक पहुंचा दिया। खेल अभ्यास में घायल होकर घर पहुंचने पर कई बार उनके पिता श्यौराज सिंह व मां मिथलेश ने खेल तक छोड़ देने के लिए कहा। लेकिन उनके हौसले को देखकर बाद में उनके माता-पिता भी उन्हें प्रोत्सहित करना शुरू कर दिया। स्कूल स्तर पर आयोजित एक कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने से शुरू हुआ पवन का सफर कभी रुका नहीं। आगे ही बढ़ता ही रहा। पवन भाटी समेत दो कबड्डी खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया के लिए हुआ है।
दरअसल, निलौनी मिर्जापुर गांव के रहने वाले खिलाड़ी पवन भाटी सिरसा गांव स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल से प्राथमिक शिक्षा पूरी की। इसी दौरान स्कूल से खेल कलस्टर में कबड्डी के लिए उनका चयन हुआ। यहीं से पढ़ाई के साथ कबड्डी की तरफ भी उनका लगाव बढ़ने लगा। स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद पवन जेडी कबड्डी अकादमी से खेल की बारीकियां सीखने लगे। करीब चार साल तक प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने डिस्टि्रक, स्टेट और नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में अपना दमदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। जिसके बदौलत उनका चयन नेशनल ऑयल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हो गया। पिछले साल रोहतक यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी पवन भाटी ने वीर बहादुर पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर की टीम से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और खेलो इंडिया के चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रहे। इसके बाद उनका चयन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ। खेल के साथ पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए वह वीर बहादुर पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से प्राइवेट में बीए कर रहे है। इसी यूनिवर्सिटी के एक और विद्यार्थी सुप्रभात यादव निवासी जौनपुर का चयन भी खेलो इंडिया में कबड्डी खेल के लिए हुआ है। सुप्रभात भी जेडी कबड्डी अकादमी से ही पिछले दो सालों से खेल की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन

जिले को मिली है खेलो इंडिया की मेजबानी
गौतमबुद्धनगर जिले को पांच खेलों कबड्डी, तैराकी, भारोत्तोलन, बास्केटबॉल और बॉक्सिंग की मेजबानी मिली है। इन खेलो में से कबड्डी, बॉक्सिंग और तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर में होगा और भारोत्तोलन, बास्केटबॉल की प्रतियोगिता गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तिथियों को होंगे आयोजन:
कबड्डी 26 से 28 मई।
बॉक्सिंग 30 मई से दो जून।
बास्केटबॉल 25 से 27 मई।
भारोत्तोलन 30 मई से दो जून।
तैराकी 26 से 29 मई तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed