{"_id":"681e078380fdec5120096a77","slug":"the-old-warriors-are-ready-to-go-to-the-border-again-noida-news-c-1-gnd1002-2926188-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फिर सीमा पर जाने को तैयार हैं पुराने योद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फिर सीमा पर जाने को तैयार हैं पुराने योद्धा
विज्ञापन
-नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहते है कारगिल युद्ध के 24 योद्धा
-कहा, देश को जरूरत होगी तो फिर सीमा पर संभालेंगे मोर्चा
नेहा शर्मा
नोएडा। पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने के साथ ही भारत के लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। इसमें कारगिल युद्ध के योद्धा भी शामिल है। वो आज भी फिर सीमा पर मोर्चा संभालने को तैयार हैं। उनका कहना है कि कारगिल में पाकिस्तान को पटखनी दी थी। अब फिर से भारत पाकिस्तान को मात देगा। अगर जरूरत पड़ी तो वो भी सीमा पर जाकर सेना का साथ देने को तैयार हैं।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को पटखनी देने वाले 24 योद्धा रह रहे हैं। इनमें से ज्यादातर 27वीं राजपूत बटालियन में शामिल थे। वर्ष 1999 में कारगिल में पाकिस्तान को अलग-अलग जगह पर मात दी थी। आज उनका खून भी खौल रहा है। अब वो लोग भी सीमा पर जाने को तैयार है। उनका कहना है कि इस बार और तब के हालात में काफी अंतर है। तब मैदान पर दुश्मन की सेना का सामना करना पड़ता था। अब तकनीकी आज गई है। इस बार भी भारत पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
फिर से मिला मौका तो जाने को तैयार
कारगिल युद्ध के योद्धा भगत सिंह निवासी दनकौर का कहना है कि उस समय तकनीकी कम थी। आज मिसाइल मार देती है। तब मैदान में ही मोर्चा संभालना पड़ता है। अगर फिर मौका मिलेगा तो जाने को तैयार है। हम तो संदेश आने का इंतजार कर रहे हैं। भारत पाकिस्तान पर हमेशा भारी रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
दिन में हमला कर पोस्ट पर किया कब्जा
ग्रेनो के चीती गांव के रहने वाले शिव कुमार कारगिल युद्ध में 27वीं राजपूत बटालियन के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि उनकी बटालियन पहली थी, जिसने दिन में हमला कर पोस्ट पर कब्जा किया था। भारत को इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि बस पाकिस्तान में घुस जाना चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -
हम भारत सरकार के साथ
सेवानिवृत्त सैनिक केसरी सिंह का कहना है कि भारत की सेना पाकिस्तान को जवाब देने में सक्षम है। फिर भी अगर हमारी जरुरत होगी तो हम फिर जाने को तैयार है। हम सरकार के मैसेज का इंतजार कर रहे हैं। हम हर स्थिति में खड़े रहेंगे।