फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   the old circle rate will remain in force till 30 April

30 अप्रैल तक पुराना सर्किल रेट रहेगा लागू

Sat, 10 Apr 2021 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
the old circle rate will remain in force till 30 April
नोएडा। जिले में 30 अप्रैल तक पुराना सर्किल रेट लागू रहेगा। जिलाधिकारी सुहास एलवाई के साथ रजिस्ट्री विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। अब 30 अप्रैल के बाद यह फैसला होगा कि सर्किल रेट वर्तमान वर्ष 2021-22 के लिए बदलेगा या पुराना रेट लागू रहेगा। इससे पहले 9 अप्रैल तक सर्किल रेट को यथावत रखा गया था।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सर्किल रेट को लेकर जिलाधिकारी के साथ विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें वर्तमान सर्किल रेट व संभावित सर्किल रेट पर मंथन किया गया। बैठक में कोविड की नई परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा गया। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में गंभीरता से मंथन किया जा रहा है। यही वजह है कि सर्किल रेट को पूरे वित्तीय वर्ष के लिए यथावत रखने की घोषणा नहीं की जा रही है। हालांकि, कोरोना के फिर से बढ़ते केस की वजह से रेट को पूरे साल के लिए यथावत रखा जा सकता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की तरफ से रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि वह 30 अप्रैल तक क्षेत्र का सर्वे करें और सर्किल व प्राधिकरण के रेट के आंकड़े का मिलान कर लें। इसके बाद होने वाली बैठक में इस डाटा पर मंथन किया जाएगा। बैठक में कोविड की हालिया परिस्थितियों का भी ध्यान रखा गया। सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को होमवर्क करने के लिए कहा गया है, ताकि उचित फैसला लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed