फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The number of readers and members increased due to the extension of library timings.

Noida News: पुस्तकालय का समय बढ़ने से बढ़ी पाठकों और सदस्यों की संख्या

Tue, 08 Sep 2026 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
The number of readers and members increased due to the extension of library timings.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। जिला पुस्तकालय में पढ़ाई का समय बढ़ाए जाने का सकारात्मक असर दिखने लगा है। समय में बदलाव के बाद पुस्तकालय आने वाले पाठकों के साथ नए सदस्यों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। पिछले एक महीने में 25 से अधिक नए सदस्य पुस्तकालय से जुड़े हैं।


पाठकों की मांग को ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय के संचालन समय में बदलाव किया गया। पहले पुस्तकालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता था। जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में पाठकों ने समय बढ़ाने की मांग रखी थी, जिसके बाद अब पुस्तकालय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित हो रहा है।
विज्ञापन




समय बढ़ने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय मिल रहा है। पुस्तकालय प्रभारी रघुराज भाटी ने बताया कि नई व्यवस्था के बाद सुबह और शाम दोनों समय पाठकों की संख्या बढ़ी है। खासकर कार्यालय या अन्य काम से लौटने के बाद लोग पुस्तकालय में अध्ययन कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed