फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The nodal officer handed over the action plan of the regional plan to the CEO

Noida News: नोडल अधिकारी ने सीईओ को सौंपी क्षेत्रीय प्लान की कार्ययोजना

Tue, 09 May 2023 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
The nodal officer handed over the action plan of the regional plan to the CEO
नोडल अधिकारी ने सीईओ को सौंपी क्षेत्रीय प्लान की कार्ययोजना
विज्ञापन

- नियोजन विभाग की जीएम प्लानिंग लीनू सहगल को बनाया गया है नोडल अधिकारी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। तीनों प्राधिकरण के एक क्षेत्रीय प्लान की कार्ययोजना सीईओ को सौंप दी गई है। इस प्लान के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी ने कार्ययोजना तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। कार्ययोजना में औद्योगिक विकास आयुक्त स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में इस तरह की योजना पर काम करने की सलाह दी गई है।
इसके तहत दिल्ली से लेकर खुर्जा तक की सड़क, रेल, मेट्रो और अन्य परिवहन के लिए एकीकृत संसाधन विकसित करने की योजना है। इसमें बताया गया कि किस तरह यह प्लान कारगर होगा और किस तरह से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस बाबत दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, खुर्जा आदि के नेटवर्क को एक साथ जोड़ा जाएगा। इसमें सबसे अहम बिंदु न्यू नोएडा का होगा। न्यू नोएडा के भाग को भी इससे पहले से ही जोड़कर देखा जा रहा है ताकि भविष्य में इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

इसका मकसद तीनों प्राधिकरणों की अपनी-अपनी परियोजनाओं का लाभ एक-दूसरे के क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों को दिलाना होगा। इस कवायद से पूरे गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ होगा। अधिकारियों का मानना है कि किसी एक प्राधिकरण के क्षेत्र में ई बड़ी परियोजना आती है तो इसका लाभ पूरे क्षेत्र के लोगों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर प्लान 2041 के हिसाब से तीनों प्राधिकरणों के क्षेत्रों में सड़क, पानी और सीवरेज की व्यवस्था करनी होगी। कोशिश यह करनी होगी कि सीवर या पानी की लाइनों का फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले। इसके अलावा सड़क और मेट्रो के निर्माण में क्षेत्रीय सीमा रेखा किसी तरह से बाधक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed