{"_id":"61fed84082494d78dc5e3cd2","slug":"the-name-of-the-airport-will-be-mihir-bhoj-if-the-government-is-formed-jayant-chaudhary-noida-news-noi630687598","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनने पर मिहिर भोज होगा एयरपोर्ट का नाम: जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनने पर मिहिर भोज होगा एयरपोर्ट का नाम: जयंत चौधरी
विज्ञापन
जेवर विधानसभा में जनता को संबोधित करते रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी। संवाद
- फोटो : Grnoida
जेवर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को चौरोली गांव में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के मामले में योगी स्वयं जिम्मेदार हैं। एयरपोर्ट के नाम का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का अधिकार है। हमारी सरकार बननेे पर नोएडा एयरपोर्ट का नाम मिहिर भोज के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही, एक विशाल प्रतिमा भी एयरपोर्ट पर लगाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे पांच वर्ष हक मांगने पर किसानों पर लाठियां बरसाई हैं। कानून-व्यवस्था का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार उन्नाव से लेकर हाथरस और अब बुलंदशहर में महिला को सुरक्षा देने की जगह उनके परिवारों पर अत्याचार कर रही है। किसान-मजदूरों के बेटों को गुंडा बताकर अपमानित किया जा रहा है। अब प्रदेश में लोगों ने सपा-रालोद गठबंधन सरकार बनाने का आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। वहीं, जेवर से प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जयंत चौधरी ने 1999 में मुझे आशीर्वाद दिया था। उस समय हमने पांच लोकसभा सीटें जीती थीं। अब पश्चिमी यूपी में किसान-मजदूरों की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने फिर से भरोसा किया है।
‘जनता ने थ्री नॉट थ्री राइफल थमाई, सरकार ने किसान-मजदूरों पर चलाई’
जयंत चौधरी ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व प्रदेश की जनता ने भाजपा को 400 में से 303 सीटें देकर थ्री नॉट थ्री की राइफल थमाते हुए मजबूत सरकार बनाई थी, लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार ने उस राइफल को किसान-मजदूरों पर ही चला दिया। इसका परिणाम ये हुआ कि किसानों को अपनी मांगों को मनवाने के लिए 13 महीने आंदोलन करना पड़ा। सरकार में बैठे लोग हमारे प्रत्याशियों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के गलत आरोप लगाते हुए किसानों के बेटों पर रासुका लगाना चाहते हैं। किसानों को सरकार ने अपने ही खेतों पर लाठी और टार्च देकर चौकीदार बना दिया है। कोरोना काल में गलत नीतियों के कारण लोगों ने भयावह हालातों का सामना किया। बाबा हमारी गर्मी से परेशान हैं, इसलिए नल का बटन इतना दबाओ की ठंडा पानी निकले जिसे पीकर योगी बाबा को ठंडक मिले।