{"_id":"61802e06eaa300011d134651","slug":"the-murder-of-the-young-man-who-came-to-the-in-laws-house-mewat-news-noi613753331","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक की हत्या
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहसोला पीपाका कॉलोनी में ससुराल में आए एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। का शव पहाड़ी क्षेत्र में क्षत-विक्षत हालत में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
झोंपड़ी कालाखेड़ा साकरस थाना फिरोजपुर झिरका निवासी इस्लाम ने बताया कि उसका पुत्र जाकिर तीन दिन पहले ससुराल वालों से मिलने सहसोला गया था। रविवार शाम सात बजे के करीब सूचना मिली कि उनका बेटा जाकिर लापता हो गया है। वह उसे पहाड़ी क्षेत्र में तलाश कर रहे हैं। इस्लाम के मुताबिक फिर फोन आया कि जाकिर पहाड़ की झाड़ियों में उन्हें मृत मिला है। घटना का पता लगते ही वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जाकिर की ससुराल के लिए रवाना हो गया। उन्होंने बताया कि मौके पर उन्होंने देखा कि जाकिर का शव क्षत-विक्षत हालत में था। उसके सिर और मुंह पर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि किसी साजिश के तहत उसके बेटे जाकिर की अज्ञात लोगों ने हत्या की है।
जांच अधिकारी एसआई रविदत्त के मुताबिक रविवार देर रात 9:30 बजे के करीब उन्हें सूचना मिली की सहसोला के पहाड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नूंह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान झोंपड़ी कालाखेड़ा साकरस थाना फिरोजपुर झिरका निवासी जाकिर के रूप में हुई है। मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।