फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The MP surrounded the BDO office along with the Pradhans

Noida News: सांसद ने प्रधानों संग घेरा बीडीओ कार्यालय

Sat, 13 Sep 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 13 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The MP surrounded the BDO office along with the Pradhans
खैराबाद में बीडीओ को फोन पर बात करते सांसद राकेश राठौर। 

विज्ञापन

खैराबाद। बीडीओ महोदय...आपके कार्यालय में प्रधान धरने पर बैठे हैं। हम सामने से मिलेंगे तो आपको बुखार आ जाएगा। आप मेरा फोन काट रहे हैं...उठा नहीं रहे हैं। जानते नहीं हो अभी...हम विपक्ष में हैं तो क्या आप खैराबाद ब्लाॅक को लूट का अड्डा बना देंगे। आप तबाह हो जाएंगे। सांसद राकेश राठौर ने फोन पर बीडीओ को इसी अंदाज में जमकर लताड़ा।

वह शुक्रवार को प्रधानों की शिकायत पर बीडीओ खैराबाद नीरज दुबे के कार्यालय पहुंचे थे। बीडीओ से मनमाने ढंग से विकास कार्याें के सापेक्ष भुगतान न करने का अनुरोध करना चाहते थे। हालांकि बीडीओ उनके आने की सूचना पर कार्यालय छोड़कर जा चुके थे। इसका पता चलने पर सांसद प्रधानों के साथ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। वहां से बीडीओ को फोन मिलाकर जमकर लताड़ा।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि प्रधान परेशान हैं। सभी धरने पर बैठे हैं। मैं इनके साथ धरने पर बैठ जाऊंगा तो तीन दिन तक हिलूंगा नहीं। ...आपको जवाब देते नहीं बनेगा। फिर पूछा कि कितनी देर में आ रहे हो। बीडीओ नीरज दुबे ने डेढ़ घंटे का समय मांगा। सांसद बोले कि चलो डेढ़ घंटे तक इंतजार कर रहा हूं। उसके बाद बीडीओ ने फोन स्विच ऑफ कर लिया। सांसद डेढ़ घंटे तक खैराबाद बीडीओ कार्यालय में जमे रहे। हालांकि बीडीओ वादे के मुताबिक ब्लॉक कार्यालय नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद राकेश राठौर ने बताया कि ब्लाॅकों को लूट का अड्डा बना रखा है। ब्लाॅकों पर दो से तीन लाख रुपये की उगाही के लिए दलालों को बैठा रखा है। इस मौके पर महाराज सिंह यादव, अवध बिहारी, रमेश कुमार, विश्वनाथ, राजेंद्र, उत्तम कुमार, अरविंद व अन्य प्रधानों के साथ कई प्रधान प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।



6.72 करोड़ के लंबित थे भुगतान

खैराबाद में वित्तीय वर्ष 2024-25 के विकास कार्यों के एवज में 6.72 करोड़ रुपये के भुगतान लंबित हैं। प्रधानों का आरोप है कि विकास कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है। कोई प्रधान अपनी गाड़ी तो कोई जेवर बेचने पर मजबूर है। बकायेदारों ने जीना मुश्किल कर रखा है।

इसके बावजूद बीडीओ मनमाने ढंग से भुगतान कर रहे थे। हालांकि देर शाम तक खैराबाद ब्लॉक का 98.48 लाख का भुगतान किया गया।



महज तीन चार फर्मों का भुगतान करने का आरोप

विकास कार्यों के बाद होने वाले भुगतान में भ्रष्टाचार फैला है। सिर्फ तीन से चार फर्मों का ही भुगतान हो रहा था। सुबह से शाम हो गई कोई पूछने तक नहीं आया। इस भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच हो। हम लोग लगातार इसकी मांग उठाएंगे। - अवधेश कुमार कटियार, प्रधान टेड़वा चिलौला व प्रधान संघ ब्लाॅक अध्यक्ष खैराबाद


सांसद के आरोप निराधार हम कराएंगे समाधान

कांग्रेस सांसद जो भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं, वह निराधार हैं। कांग्रेस के शासन काल में सर्वाधिक भ्रष्टाचार हुआ है। विरोधियों का काम है बदनाम करना। जहां तक प्रधानों के भुगतान की बात है तो यह काम धीरे-धीरे हो रहा है। अगर किसी प्रधान की कोई शिकायत है तो हम उच्चाधिकारियाें से मिलकर समाधान निकालेंगे। - अजय कुमार विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख खैराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed