{"_id":"60f090608ebc3e771a30c4c0","slug":"the-mouse-played-the-siren-in-the-bank-the-police-ran-grnoida-news-noi5937517144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: बैंक में चोर घुसने की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी, खुला दरवाजा तो सामने आई चूहे की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: बैंक में चोर घुसने की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी, खुला दरवाजा तो सामने आई चूहे की हकीकत
Fri, 16 Jul 2021 01:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:15 AM IST
सार
गुरुवार तड़के बैंक से ऑटोमैटिक कॉल आई और बैंक में चोर घुस आने का संकेत मिला। चोरों के बैंक के घुसने की सूचना मिलने ही पुलिसकर्मियों ने आननफानन में बैंक की घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दनकौर में स्थित एक बैंक में गुरुवार को चूहे ने चोरी होने का संकेत देने वाले सायरन को बजा दिया। सायरन बजते ही आनन-फानन में पुलिस बैंक पहुंच गई। छानबीन करने पर पता चला कि ऑटोमैटिक मशीन में चूहा घुस जाने से सायरन बज गया था। दनकौर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में चोरी का संकेत देने वाला सायरन कोतवाली पुलिस से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
गुरुवार तड़के बैंक से ऑटोमैटिक कॉल आई और बैंक में चोर घुस आने का संकेत मिला। चोरों के बैंक के घुसने की सूचना मिलने ही पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में बैंक की घेराबंदी शुरू कर दी। तुरंत बैंक के अधिकारियों को सूचना दी गई। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बैंक का दरवाजा खोला गया। अंदर सब कुछ ठीक था। जिस मशीन से पुलिस को ऑटोमैटिक सूचना पहुंचती है। उसकी जांच की गई। जांच में मशीन में चूहे के घुस जाने से सायरन बजने की बात समाने आई। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन