फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The model of the sports complex will be discussed again.

Noida News: स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के मॉडल पर फिर होगा मंथन

Tue, 14 Oct 2025 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
The model of the sports complex will be discussed again.
-भुगतान मॉडल तय न होने के कारण असमंजस में है नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। सेक्टर-123 में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनवाने को लेकर नोएडा प्राधिकरण असमंजस में है। इसका कारण निर्माण धनराशि भुगतान मॉडल तय नहीं होना है। जुलाई में प्राधिकरण ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल की जगह पर खुद की धनराशि से निर्माण कराने का फैसला लिया था। लेकिन अब एक बार फिर से ऐसे मॉडल पर विचार शुरू कर दिया गया है।

निर्माण में प्राधिकरण को कोई धनराशि निर्माण में न लगानी पड़े। इसके लिए पीपीपी मॉडल पर निर्माण कराने पर एक बार फिर मंथन शुरू किया है। इसके पहले पीपीपी मॉडल पर परियोजना के लिए जो एजेंसी आई थी उनसे वार्ता के बाद प्राधिकरण अधिकारी सहमत नहीं हुए थे। बताते चलें कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स परियोजना का प्रस्ताव प्राधिकरण ने 2024 में तैयार करवाया था। यह तय हुआ था कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में उन खेल सुविधाओं को शामिल किया जाएगा जो सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम व सर्फाबाद मिनी स्टेडियम में नहीं हैं। इस स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, जेवलिन थ्रो का ग्राउंड, स्विमिंग पूल समेत अन्य सुविधाएं होंगी। साथ ही, फुटबाल ग्राउंड व दर्शकों को बैठने की जगह भी बनाई जाएगी। एक मल्टीपर्पज हॉल भी बनवाया जाएगा। यहां पर 26.65 एकड़ जमीन पर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स व अन्य निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed