फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The MLA inaugurated the Sadbhavna Mandap and dedicated the road

Noida News: विधायक ने किया सद्भावना मंडप का उद्घाटन व सड़क का लोकार्पण

Thu, 21 Aug 2025 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
The MLA inaugurated the Sadbhavna Mandap and dedicated the road
सद्भावना मंडप का निर्माण कार्य 2.34 करोड़ की लागत से कराया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। क्षेत्र में विकास को लेकर कोई भी गांव, नगर, मोहल्ला अछूता नहीं रहेगा। सभी जगह विकास की गंगा बहाई जा रही है। लोगों की जरूरतों के मुताबिक विकास हो रहा है। यह बातें दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने बृहस्पतिवार को वार्ड संख्या-15 के गढ़ी गांव स्थित सद्भावना मंडप के उद्घाटन के समय कही। वह स्वर्गीय नाथू शाह जी मार्ग के निर्माण के लोकार्पण पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दादरी नगर में सद्भावना मंडप का निर्माण कार्य 2.34 करोड़ की लागत से कराया गया है। इसमें शादी समारोह एवं अन्य आयोजन कराए जा सकेंगे। गरीब और मध्यम वर्ग के लोग फार्महाउस संचालकों की लूट से बचकर अपने आयोजन अच्छे से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सबका विकास सबका साथ को लेकर एक समान विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नाली, सड़क, खड़ंजे, विद्युतीकरण आदि का विकास कार्यों को गति दी जा रही है। क्षेत्र में बसाई जा रही ही नई कॉलोनियों में भी विकास कार्य कराए जाने के लिए चिन्हित किया जा रहा है। वहां विकास कार्य कर कॉलोनियों की समस्या का समाधान किया जा सके। विधानसभा क्षेत्र में खेल स्टेडियम, अस्पताल, कॉलेज, आईटीआई समेत अन्य शिक्षण संस्थाओं का भी निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र का नौजवान शिक्षा और खेल में रुचि रखकर क्षेत्र का नाम प्रदेश और देश में रोशन कर सके। इस अवसर पर चेयरमैन गीता पंडित, संजय भैया, प्रवीण कुमार, एच के शर्मा, नीरज भाटी, सतीश भाटी, जयकरण सिंह, मोहित विकल, सुमित बेसोया, ईश्वर वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed