{"_id":"60046d0e8ebc3e32904d6bf8","slug":"the-miscreants-looted-the-family-by-locking-them-in-the-room-mewat-news-noi5604471129","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को कमरों में बंदकर बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार को कमरों में बंदकर बदमाशों ने की लूटपाट
विज्ञापन
परिवार को कमरों में बंद कर बदमाशों ने की लूटपाट
तावडू। गांव जोरासी में एक परिवार को कमरों में बंद कर घर में लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बदमाश 25 हजार की नकदी के अलावा 60 हजार के जेवरात चोरी कर ले गए। तावडू पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 5- 6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जौरासी निवासी राजेश ने बताया कि बुधवार रात को वह और उनके परिवार के सभी सदस्य घर पर सो रहे थे। रात करीब 3 बजे जब उनकी पत्नी शिक्षा देवी बीमार भैंस को देखने उठीं तो उनके कमरे की कुंडी बाहर से लगी थी। इसके बाद पत्नी ने तेज आवाज लगाकर उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। आरोप है कि इस दौरान उन्हें मकान में कुछ तोड़ने की आवाज सुनाई दी। लेकिन, बाहर की कुंडी लगी होने के कारण उन्होंने खिड़की से देखा कि उनकी छत पर 5-6 बदमाश थे। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए। आरोप है कि कमरे से 25 हजार की नकदी के अलावा एक सोने की चेन, एक अंगूठी, 4 जोड़ी चांदी की पाजेब सहित लगभग 60 हजार के जेवरात बदमाश चोरी कर ले गए।