फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The miscreant who robbed people on morning walk arrested in encounter

सुबह की सैर पर निकले लोगों को लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2022 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The miscreant who robbed people on morning walk arrested in encounter
नोएडा। सुबह सैर करने निकले लोगों से लूटपाट करने वाले बदमाश को सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह एनआईबी चौकी के पास हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान हापुड़ निवासी सद्दाम के रूप में हुई है। उस पर हापुड़, दिल्ली व नोएडा के विभिन्न थानों में 15 मामले दर्ज हैं। उसके पास से पुलिस से चोरी की बाइक, लूटा गया मोबाइल फोन, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। मादक पदार्थों की तस्करी में भी उसका नाम सामने आया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे के करीब सेक्टर-58 कोतवाली एनआईबी चौकी के पास जांच अभियान चला रही थी। सेक्टर-62 स्थित डी-पार्क के पास बाइक सवार बदमाश जा रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश सद्दाम के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए बॉर्डर पर बनाया ठिकाना
सद्दाम ने हापुड़ में लूट और चोरी सहित दर्जनों वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की नजर में आने के बाद उसने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के सीमा पर स्थित गाजीपुर में ठिकाना बना लिया। कुछ ही दिन बाद सद्दाम ने अपना अलग गिरोह बना लिया और मोबाइल और चेन लूट की घटना को अंजाम देने लगा। गिरोह में कई अन्य भी शामिल हैं, जिसके बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का है। उसने हापुड़, दिल्ली व नोएडा में कई वारदात को अंजाम दिया है। उस पर कुल 15 मामले अभी तक सामने आए हैं। गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान की जा रही है। - आशुतोष द्विवेदी, एडीसीपी नोएडा
मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार
नोएडा। फेज-एक थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर को सेक्टर-14 में हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान चिंकी निवासी कल्याणपुरी दिल्ली के रूप में हुइ है। मौके से उसका साथी सेक्टर-63 निवासी इश्तियाक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पैर में गोली लगने से घायल चिंकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूलरूप से दक्षिण भारत निवासी चिंकी का भाई माइकल भी लूट के आरोप में जेल में है। दोनों भाइयों ने मिलकर 50 से अधिक लूट की वारदात की है। माइकल और चिंकी के द्वारा बनाए गए गिरोह में छह से सात लोग शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक, लूटे गए दो मोबाइल फोन व मोबाइल के पुर्जे, तमंचा, कारतूस बरामद किया है। चिंकी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि शनिवार दोपहर फेज एक कोतवाली पुलिस की टीम सेक्टर-14 में चेकिंग कर रही थी। संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगा। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस की टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। जो चिंकी के पैर में जा लगी। पुलिस ने फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed