फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The minister planted a sapling

Noida News: अतिक्रमण से मुक्त कराई जमीन पर मंत्री ने लगाया पौधा

Sat, 26 Jul 2025 09:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
The minister planted a sapling
फोटो
विज्ञापन



-एक पेड़ मां के नाम जन अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का किया शुभारंभ

-रोपित किए गए विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधे
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित अट्टा तटबंध पर आगरा नहर ओखला के नियंत्रण अधीन विभागीय भूमि पर शनिवार को एक पेड़ मां के नाम जनअभियान का उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पौधारोपण कर शुभारंभ किया। अभियान के तहत कुल 2.50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बेल, आम, चीकू, आलू बुखारा, नाशपाती सहित विभिन्न प्रजातियों के कुल 300 पौधे लगाए गए।

यह पौधारोपण उसी भूमि पर किया गया। जिसे 21 मई 2025 को सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त प्रयासों से अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। कुल 4.72 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर विभागीय नियंत्रण में पुनः लाया गया था। स्वतंत्र देव सिंह ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सभी से आह्वान किया कि वह पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है। हम अच्छे वातावरण की उम्मीद तो करते हैं लेकिन अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते, अपनी जिम्मेदारी समझें और मुहिम को अपनी मुहिम समझ ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। पौधों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना बिल्कुल भी नहीं की जा सकती है। प्रत्येक व्यक्ति को सोचना चाहिए कि आज हम जो सांस ले रहे हैं वह किसी हमारे जैसे व्यक्ति द्वारा लगाए गए पौधों की वजह से ही है। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पौधे लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed