फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The man accused of stealing from locked houses was shot in a police encounter.

Noida News: बंद घरों से चोरी के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Thu, 01 Jan 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
The man accused of stealing from locked houses was shot in a police encounter.
बंद घरों से चोरी के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
विज्ञापन

आरोपी के पास से अवैध तमंचा, चोरी की बाइक हुई बरामद

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नए साल की मध्य रात्रि ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने कुलेसरा से लखनावली की ओर जाने वाले पुस्ता रोड के पास से बंद घरों से चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। घायल आरोपी की पहचान इमरान निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई है।
वर्तमान में वह गांव हबीबपुर में रह रहा है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोबाइल, लोहे की छेनीनुमा रॉड और चोरी की फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद हुई है। एडीसीपी संतोष शुक्ला का कहना है कि बुधवार देर रात पुलिस पुस्ता रोड के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सामने से बाइक पर सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह तेज गति से सैनिक विहार सूत्याना की ओर भागने लगा। तेजी से भागते हुए आरोपी की बाइक फिसल गई। अपने आप को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बाइक सवार आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल आरोपी इमरान को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ चोरी सहित छह आपराधिक मामले दर्ज मिले हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी 25 नवंबर की रात कुलेसरा स्थित एक घर से करीब 1.50 लाख की नकदी व सोने चांदी की ज्वेलरी चोरी की थी। आरोपी बंद घरों की रोकी के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करता है। फिर चोरी के सामान को बेचकर मौज मस्ती करता है। पिछले दो साल से आरोपी सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed