फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The main road of Talda village has been waterlogged for two years.

Noida News: तालड़ा गांव की मुख्य सड़क पर दो साल से जलभराव

Fri, 21 Nov 2025 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
The main road of Talda village has been waterlogged for two years.
बिलासपुर (संवाद)। तालड़ा गांव के मुख्य मार्ग पर पिछले लगभग दो वर्षों से लगातार पानी भरा रहने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह मार्ग रोशनपुर, जनेदपुर, धनोरी, गडाना और ठसराना सहित कई गांवों को जोड़ता है, लेकिन जलभराव के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण मास्टर रामकुमार, करन सिंह हविलदार, रविंद्र अधाना और राशिद खान ने बताया कि कुछ वर्ष पहले आगे की सड़क पर आरसीसी निर्माण हुआ था, जिसके बाद इस हिस्से में पानी जमा होना शुरू हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अधिकारी केवल निरीक्षण कर लौट जाते हैं। मुख्य सड़क पर पानी भरा रहने से स्कूली बच्चों और रोजाना आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed