फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Leeladhar Leela will begin with Shiva-Parvati dialogue and Narada's fascination.

Noida News: शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह से होगी लीलाधर की लीला की शुरुआत

Sun, 21 Sep 2025 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
The Leeladhar Leela will begin with Shiva-Parvati dialogue and Narada's fascination.
आज से रामलीला समितियां करेंगी मंचन, तैयारी पूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर में सोमवार से भगवान राम की लीला का मंचन शुरू होगा। ग्रेटर नोएडा में आठ प्रमुख रामलीला समितियां मंचन करेंगी। पहले दिन शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह का दृश्य दिखाया जाएगा। मोह में फंसे नारद भगवान विष्णु को मृत्युलोक में जन्म लेने और स्त्री वियोग में भटकने का श्राप देंगे।

ग्रेनो वेस्ट स्थित पुराना हैबतपुर गांव स्थित श्री आदर्श रामलीला सेवा ट्रस्ट ने रामलीला मंचन की तैयारी पूरी कर ली है। ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता ने बताया कि गाजियाबाद के लक्ष्मी नारायण सेवा ट्रस्ट के 25 कलाकार किरदार निभाएंगे। इनमें चार महिला भी शामिल हैं।
विज्ञापन

श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार को शिव-पार्वती संवाद व नारद मोह के साथ मंचन का आयोजन होगा। मंचन में ऑपरेशन सिंदूर की झलकियां दिखाई जाएंगी। मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर व गौड़ ग्रुप की निदेशक मंजू गौड़ शुभारंभ करेंगी। अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी रामायण का पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि मंच तैयार है। राजस्थान और मुंबई के 100 कलाकार लीला दिखाएंगे। एलईडी पर दर्शकों को रामलीला देखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed