फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The lawyer was killed in a property dispute

Noida News: सोनीपत के ध्यानार्थ.... प्रॉपर्टी विवाद में की थी वकील की हत्या

Sat, 08 Apr 2023 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
The lawyer was killed in a property dispute
- अपराध शाखा ने सोनीपत से आरोपी को किया गिरफ्तार, कार नंबर से की पहचान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका इलाके में प्रॉपर्टी विवाद में वकील की गोली मार कर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा ने आरोपी प्रदीप निवासी सन्नौठ नरेला को सोनीपत के भालगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि मृत वकील वीरेंद्र नरवाल उसके परिवार से ही थे, जिन्होंने धोखाधड़ी कर उसकी प्रॉपर्टी अपने नाम कर ली थी। इसलिए ही वारदात को अंजाम दिया।
वकील वीरेंद्र नरवाल परिवार के साथ द्वारका सेक्टर-12 में रहते थे। 1 अप्रैल की शाम वह कार से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिससे उनकी मौत हो गई। जांच में पुलिस को पता चला कि हत्याकांड को प्रदीप उर्फ प्रवीण उर्फ बेबी और नरेश उर्फ लाला ने अंजाम दिया है। इसके बाद अपराध शाखा की 21 सदस्यीय टीम में निरीक्षक संदीप स्वामी और संदीप तुषीर ने छानबीन आरोपी की कार का नंबर पता लगा लिया। सीसीटीवी कैमरों से पता चला कि आरोपी कार से गांव के रास्ते होते हुए सोनीपत तक गए हैं। पुलिस की टीम ने पीछा करते हुए आरोपियों को सोनीपत के भालगढ़ से पकड़ लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

--------------------
वकील पर पहले भी कर चुका था हमला
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रदीप ने बताया है कि वह 2017 में भी रोहिणी में वकील वीरेंद्र नरवाल पर गोली चला चुका है। उस हमले में वीरेंद्र बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनका दोस्त घायल हो गया था। इस मामले में प्रदीप की गिरफ्तारी हुई थी। हमले के बाद वीरेंद्र को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन 2021 में इसे हटा लिया गया था। वहीं प्रदीप रोशन आरा रोड स्थित गुरु हनुमान अखाड़े में पहलवानी करता था। बाद में घर से जरूरत के मुताबिक पैसा नहीं मिलने पर वह गाड़ियां चोरी करने लगा। इसके खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed