फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The last date for advance registration of students in classes 9 and 11 is till 27th.

Noida News: कक्षा-9 और 11 में छात्रों के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 तक

Sun, 21 Sep 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The last date for advance registration of students in classes 9 and 11 is till 27th.
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा-9 और 11 में छात्रों के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी गई है जबकि पहले यह तिथि 10 सितंबर थी। अंतिम तिथि तक पंजीकरण शुल्क की सूचना और छात्रों के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकेगा। इसके बाद इस तिथि में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। उधर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की तिथि भी बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी गई है। जांच के बाद किसी छात्र का संशोधन होता है तो उसे संस्था के प्रधान की तरफ से पुनः वेबसाइट पर संशोधित या अपडेट किया जाएगा। इसकी तिथि 1 से 4 अक्तूबर तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इस बीच कोई नया रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं होगा। छात्रों की फोटोयुक्त नामावली और कोष पत्र की एक प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 10 अक्तूबर तक जमा की जाएगी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए प्रधानाचार्य की तरफ से जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्रों के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि 30 सितंबर कर दी गई है। वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के शैक्षिक विवरणों की चेक लिस्ट प्राप्त करके कक्षा अध्यापक एवं प्रधानाचार्य की ओर से उनके नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय और फोटो आदि को 1 से 4 अक्तूबर कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed