{"_id":"6a4cfead961d10a42c0aea72","slug":"the-jagannath-rath-yatra-will-be-taken-out-for-the-first-time-since-its-inception-noida-news-c-1-noi1095-4475735-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्थापना के बाद पहली बार निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्थापना के बाद पहली बार निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा
विज्ञापन
स्थापना के बाद पहली बार निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा
नोएडा। (संवाद)। सेक्टर-61 स्थित रॉयल गार्डन एस्टेट के स्वर्ण क्षेत्र भगवान जगन्नाथ मंदिर में इस वर्ष 16 जुलाई को पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में पिछले वर्ष भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की स्थापना की गई थी। यह आयोजन हिंदू सम्मेलन समिति, रॉयल गार्डन आरडब्ल्यूए और सामुदायिक विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
आयोजन समिति के अनुसार 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्री स्वर्ण क्षेत्र मंदिर से निकलकर सेक्टर-61 स्थित मौसीमा घर (कम्युनिटी सेंटर) पहुंचेगी। इसके बाद 16 से 23 जुलाई तक भागवत कथा, 24 जुलाई को बहुड़ा यात्रा, 25 जुलाई को सुना वेश तथा 27 जुलाई को नीलाद्रि बीजे का आयोजन होगा। रथ यात्रा में करीब दो हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए लगभग 200 स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी।