फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The incomplete construction of the 30-meter-wide road leading to the airport will also be completed.

Noida News: एयरपोर्ट तक 30 मीटर चौड़ी सड़क का अधूरा निर्माण भी होगा पूरा

Sun, 18 Oct 2026 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
The incomplete construction of the 30-meter-wide road leading to the airport will also be completed.
- यमुना प्राधिकरण ने तीन गांवों में 1800 मीटर सड़क निर्माण की अड़चन दूर की
विज्ञापन

- यमुना एक्सप्रेसवे के दाईं तरफ बनेगी सर्विस रोड, 10 से अधिक सेक्टरों के आवंटियों को मिलेगा फायदा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के दाईं तरफ 30 मीटर चौड़ी सर्विस रोड का अधूरा निर्माण जल्द पूरा होगा। यमुना प्राधिकरण ने सड़क निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर कर लिया है। सड़क बनने से नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए नया रास्ता मिलेगा। साथ ही 10 से अधिक सेक्टरों के आवंटियों को भी आवागमन में सुविधा होगी। लोग जीरो प्वाइंट से सेक्टर-22ई तक आसानी से पहुंच सकेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड बनी हुई हैं। बाईं तरफ जीरो प्वाइंट से जेवर तक 60 मीटर चौड़ी सड़क है, जबकि दाईं तरफ 30 मीटर चौड़ी सड़क है। 60 मीटर चौड़ी सड़क एयरपोर्ट तक जाती है। दनकौर और दयानतपुर के बीच इसका कुछ काम अधूरा है, जिसे पूरा किया जा रहा है।
वहीं, 30 मीटर चौड़ी सड़क करीब 16 किलोमीटर लंबी है। इसमें लगभग 1800 मीटर का हिस्सा रौनीजा, चपरगढ़ और सलारपुर गांव के पास अधूरा है। अतिक्रमण के कारण यहां निर्माण कार्य रुका हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, सड़क निर्माण से संबंधित सभी अड़चनों को दूर कर लिया गया है। चपरगढ़ के पास यह सड़क 120 मीटर चौड़ी सड़क को पार करेगी। इससे 120 मीटर रोड तक पहुंचना भी आसान होगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सड़क बनने से सेक्टर-22डी, 22ई, 23ए, 23बी, 23सी, 23डी, 23ई, 25, 26 और 27 के आवंटियों को लाभ मिलेगा। अभी लोगों को 60 मीटर चौड़ी सड़क से सलारपुर अंडरपास होकर आना-जाना पड़ता है। नई सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article