फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The incident is reprehensible, shame on such people

Noida News: घटना निंदनीय,धिक्कार है ऐसे लोग पर

Tue, 26 Aug 2025 02:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The incident is reprehensible, shame on such people

विज्ञापन
निक्की हत्याकांड : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, हत्याकांड का संज्ञान लेकर डीजीपी को कार्रवाई के लिए लिखा है पत्र

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय महिला आयोग ने ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड का स्वत: संज्ञान लिया है। मामले में तत्काल कार्रवाई करने के लिए यूपी के डीजीपी को पत्र लिखा है। अब तक इस मामले में पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोगों पर धिक्कार है। 

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा की घटना निंदनीय है। हम अपनी बेटियों को इतना अच्छा वातावरण देते हैं। उनको आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं। माता-पिता पूरा प्रयास करते हैं कि उनकी बेटी ससुराल में खुश रहेंगी, लेकिन अचानक से वो बेटी नहीं रहती है। वो बलि चढ़ जाती है।
विज्ञापन


मैं इसका धिक्कार करती हूं। आयोग की इस विषय पर पूरी नजर है। स्वत: संज्ञान लेकर यूपी के डीजीपी को पत्र लिखा गया है। जिसमें तत्काल जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है। डीजीपी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। आयोग की अभी निक्की के परिवार से भी बात नहीं हुई हैं। परिवार सदमे में है और आयोग उनके साथ हैं। आयोग पूरे मामले पर नजर रख रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




पंचायत में विपिन के माफी मांगने के बाद दोनों को भेजा था ससुराल

दादरी (संवाद)। सिरसा गांव में ब्यूटी पार्लर की दुकान पर पार्लर का काम कराने आई पास के गांव की महिला के सामने विपिन ने निक्की व कंचन की पिटाई की थी। यह दावा है निक्की के पिता भिकारी का। उन्होंने कहा कि ग्राहक महिला ने भी इसका विरोध किया था। ग्राहक महिला के परिजनों ने भी आकर विपिन व परिजनों को फटकार लगाई थी। बाद में पंचायत में मामला शांत कराया गया था। जिसके बाद कंचन व निक्की को उनका भाई रूपवास गांव ले आया था। समाज के लोगों के बीच विपिन व उसके पिता ने माफी मांगी थी। गलती मानने के बाद ही कंचन व निक्की को भेजा गया था। भिकारी के मुतािबक फरवरी में पास के गांव की ही महिला ब्यूटी पार्लर आई थी। निक्की पार्लर में महिला की सजावट कर रही थी। इसी दौरान विपिन पार्लर में अंदर आ गया। जिसका विरोध करने पर विपिन ने निक्की को थप्पड़ मार दिया था। पार्लर में आई महिला ने भी विरोध किया। जिसके साथ भी अभद्रता का व्यवहार किया गया और बीच में ही पार्लर का काम रुकवा दिया गया था। जिसको लेकर महिला के परिजनों ने भी नाराजगी व्यक्त की थी। निक्की व उसके पिता को खरी खोटी सुनाई गई थी। आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। उसके बाद निक्की व कंचन का भाई दोनों को रूपवास गांव ले आया। 

दो माह बाद समाज के लोगों को साथ लेकर विपिन पिता सतवीर के साथ पहुंचा। बैठकर समझौता विपिन व उसके पिता सतवीर ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। पंचायत के सामने भविष्य में कोई गलती नहीं करने की बात कही।  उसके बाद निक्की व कंचन को भेज दिया गया था। पिता का आरोप है कि सास का व्यवहार दोनों बेटियों के प्रति अच्छा नहीं था।




सात साल से समझौता कर रही थी निक्की

निक्की की बहन कंचन ने सोमवार को 61 सेकेंड की एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें कहा है कि घटना के बाद लोग बहुत सारे सवाल कर रहे हैं, लेकिन अभी मैं उस स्थिति में नहीं हू कि उनका जवाब दे सकूं। मुझे पता है कि मेरी बहन के साथ क्या हो रहा था। सामाजिक चीजों को सोचते हुए चीजों के साथ सामंजस्य बैठा रहे थे। सात साल का बेटा है। उसकी की वजह से वो बहुत ज्यादा समझौता कर रही थी कि शायद आज नहीं तो कल सभी चीजों अच्छी हो जाएंगी। यह नहीं पता था कि यह सब हो जाएगा। काफी लोग नकारात्मक बोल रहे है। जो समर्थन कर रहे हैं, उनका धन्यावाद किया। आपकी बहन के साथ भी कुछ हो सकता है। हम सभी को आगे के लिए तैयार होना है। 11 या 12 फरवरी को एक्शन ले लिया होता तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। आखिर में कंचन ने कहा है कि सभी के सवालों का जवाब बहुत जल्द मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed